लखनऊ

प्रियंका गांधी अब 16 जुलाई को लखनऊ आएंगी

- आजमगढ़ जाकर दलितों के आंसू भी पोछेंगी - कांग्रेस की मौजूदा स्थिति के बारे में जमीनी स्तर पर करेंगी आंकलन

less than 1 minute read
Jul 13, 2021
भगवा उनका निजी रंग नहीं, हिन्दुस्तान की धार्मिक और आध्यात्मिक परंपरा का रंग : प्रियंका गांधी

लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी अब 14 जुलाई की जगह 16 जुलाई को लखनऊ दौरे पर आएंगी। यहां पर वह कांग्रेस की मौजूदा स्थिति के बारे में जमीनी स्तर पर आंकलन करेंगी। कार्यकर्ताओं और नेताओं की नब्ज पकड़कर यूपी में कांग्रेस की वर्तमान हकीकत से रूबरू होंगी। उसके बाद प्रदेश का तूफानी दौरा कर मतदाताओं से मिलकर उन्हें लुभाने का प्रयास करेंगी।

लखनऊ दौरा करीब चार दिनों का :- उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का लखनऊ दौरा करीब चार दिनों का है। बताया जा रहा है कि वह आजमगढ़ जाकर दलितों के आंसू भी पोछेंगी और पुलिस अत्याचार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगी। वैसे यूपी की घटनाओं पर प्रियंका गांधी लगातार नजर बनी हुई है। महंगाई के साथ उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव हिंसा, महिला विरोधी अपराध और कई मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज करा रहीं हैं। वह उत्तर प्रदेश सरकार पर लगातार हमला बोलने के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अपनी सलाह भी दे रहीं हैं।

आगामी चुनाव पर होगा मंथन :- आखिरी बार दिसंबर 2019 में प्रियंका गांधी लखनऊ आई थीं। प्रियंका गांधी ने पहली बार उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने बूथ स्तर तक संगठन का गठन किया है। पूरे प्रदेश में सृजन अभियान चलाया था। इस अभियान की भी प्रियंका समीक्षा करेंगी। बताया जा रहा है कि, यूपी में चुनाव की सारी कमान प्रियंका गांधी के ही हाथ में होगी। उम्मीदवार चयन से लेकर पार्टी घोषणापत्र तक में प्रियंका गांधी की अहम भूमिका होगी। इसीलिए प्रियंका गांधी पार्टी के सभी पुराने नेताओं संग आने वाले चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगी।

Published on:
13 Jul 2021 01:04 pm
Also Read
View All