लखनऊ

Lucknow Rain: लखनऊ में मूसलाधार बारिश के बाद सड़क धंसी, हादसे का खतरा

Lucknow Rain: लखनऊ के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। गोलागंज, अमीनाबाद, और कैसरबाग जैसे क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया।
2 min read
• •
Updated: 23 Aug 2024, 4:59 PM IST
Lucknow Heavy Rainfall
Lucknow Heavy Rainfall

Lucknow Rain:लखनऊ में मूसलाधार बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। गोलागंज, अमीनाबाद, और कैसरबाग जैसे इलाकों में भारी बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं। बारिश का आनंद लेते हुए बच्चे सड़कों पर मस्ती करते नजर आए, लेकिन इस बीच गोलागंज चार बत्ती चौराहे के पास सड़क धंसने की घटना ने सभी को चिंतित कर दिया।

Lucknow Heavy Rainfall

एम्बुलेंस और भारी वाहनों की आवाजाही प्रभावित

कैसरबाग से गोलागंज होकर बलरामपुर हॉस्पिटल जाने वाली इस सड़क पर हमेशा भारी वाहनों और एंबुलेंस का आना-जाना लगा रहता है। सड़क धंसने के कारण हादसे का खतरा बढ़ गया है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। यह सड़क लखनऊ को हरदोई और संडीला से जोड़ने वाले मार्ग के रूप में भी उपयोग की जाती है, और इस रास्ते से रोडवेज बसें भी गुजरती हैं।

Lucknow Heavy Rainfall

सड़क धंसने से संभावित हादसे का खतरा

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इस सड़क की मरम्मत और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को टाला जा सके। बारिश के बाद सड़क की स्थिति को देखते हुए प्रशासन को जल्द से जल्द कदम उठाने की आवश्यकता है।