लखनऊ

Sawan Amavasya 2021 : सावन अमावस्या पर करें विधिपूर्वक पूजा खुल जाएगी किस्मत, पितरों का मिलेगा जमकर आशीर्वाद

- सावन अमावस्या आठ अगस्त को, जाने शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा-विधि

less than 1 minute read
Aug 07, 2021
Sawan Amavasya 2021 : सावन अमावस्या पर करें विधिपूर्वक पूजा खुल जाएगी किस्मत, पितरों का मिलेगा जमकर आशीर्वाद

लखनऊ. Sawan 2021 Hariyali Amavasya सावन का महीना बेहद शुभ होता है। इस माह रविवार 8 अगस्त को सावन अमावस्या या श्रावण अमावस्या पड़ेगी। सावन अमावस्या के दिन भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा का बड़ा महत्व है। इस दिन अगर भगवान शंकर और मां पार्वती की कोई व्यक्ति पूजा करता है तो उसके सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं। इस दिन विष्णु भगवान की पूजा करने पर भक्तों को विशेष लाभ प्राप्त होता है। सावन अमावस्या, हरियाली अमावस्या के नाम से भी प्रसिद्ध है। आइए जाने सावन अमावस्या का शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि और महत्व।

सावन अमावस्या शुभ मुहूर्त Hariyali Amavasya Puja Vidhi Muhurats :- लखनऊ में राजाजीपुरम में रहने वाले प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अजय श्रीवास्तव का कहना है कि, सावन अमावस्या का शुभ मुहूर्त सात अगस्त शाम सात बजकर 11 मिनट से शुरू हो जाएगा। और अगले दिन शाम सात बजकर 19 मिनट पर सावन कृष्ण अमावस्या समाप्त हो जाएगा।

सावन अमावस्या महत्व :- ज्योतिषाचार्य अजय श्रीवास्तव बताते हैं कि, सावन अमावस्या बेहद महत्वपूर्ण है। आज के दिन उपवास व हवन पूजन करने से पितर खुश होते हैं। पितरों का ढेर सारा आर्शीवाद प्राप्त होता है। दान करने से यश और सम्मान प्राप्त होता है। तमाम संकट दूर हो जाते है। आर्थिक संकट दूर हो जाता है। घर धन धान्य से भर जाएगा।

सावन अमावस्या की पूजा-विधि :- ज्योतिषाचार्य अजय श्रीवास्तव बताते हैं कि, सुबह गंगाजल के मिले पानी से स्नान करें। फिर मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। सूर्य भगवान को अर्घ्य दें। अगर व्रत रखें तो बेहतर है। पितरों के निमित्त तर्पण और दान करें। सावन अमावस्या को भगवान विष्णु और भगवान शंकर की पूजा-अर्चना भी करें।

Published on:
07 Aug 2021 01:39 pm
Also Read
View All