लखनऊ

सब-इंस्पेक्टर की पिस्टल गायब होने पर हुए निलंबित,जानिए पूरी वजह

सब-इंस्पेक्टर बताया "अचानक चक्कर आया और वह बेहोश हो गया। उसने कहा कि जिस बैग में उसने सर्विस पिस्टल और नकदी रखी थी, वह गायब है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jan 2023, 12:47 PM IST
   अचानक चक्कर आया और गायब हो गई पिस्टल
अचानक चक्कर आया और गायब हो गई पिस्टल

कारतूस के साथ सर्विस पिस्टल गायब होने के बाद पुलिस सब-इंस्पेक्टर इरशाद अहमद को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। घटना 23 जनवरी की है, लेकिन मामला शनिवार को सामने आया। इस संबंध में यूपी 112 बाराबंकी के इंस्पेक्टर संजीव कुमार यादव ने मामला दर्ज कराया है।

अचानक चक्कर आया और गायब हो गई पिस्टल

यादव ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी एस-1 इरशाद अहमद मसौली थाने में तैनात पीआरवी में तैनात है। 23 जनवरी को यूपी 112 को संदेश मिला कि वह बाराबंकी के सफेदाबाद केवाड़ी मोड़ पर बेहोश होकर गिर गया है और वहां एक पीआरवी पहुंची। शिकायतकर्ता ने कहा, इरशाद ने टीम को बताया कि उसे अचानक चक्कर आया और वह बेहोश हो गया। उसने कहा कि जिस बैग में उसने सर्विस पिस्टल और नकदी रखी थी, वह गायब है।


नियमों का किया उल्लंघन

24 जनवरी को इरशाद ने जांचकर्ताओं को बताया कि वह शाम करीब 6.45 बजे अपने घर से कार्यस्थल के लिए निकला था। 21 जनवरी को पिस्टल व कारतूस से भरा बैग बाइक के पीछे बांध दिया था। उसने इसे लगभग 7.45 बजे गायब पाया, जब वह लखनऊ अयोध्या रोड पर कालिका हवेली के पास था। उन्होने कहा, इरशाद ड्यूटी खत्म होने के बाद शिफ्ट ड्यूटी के प्रभारी को सौंपी जाने वाली सर्विस पिस्टल ले जाने के नियमों का उल्लंघन करने का भी दोषी है।

Published on: