लखनऊ

यूपी के सात नए मंत्रियों को मिला विभाग, जानिए किसे क्या मिला

- सीएम योगी आदित्यनाथ ने नए मंत्रियों को विभागों का दायित्व मिलने पर दी बधाई - जितिन प्रसाद को मिला प्राविधिक शिक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री का दायित्व

2 min read
Sep 28, 2021
Jitin Prasada was appointed Cabinet Minister for Technical Education

लखनऊ. Jitin Prasada, Six Others Get Portfolios यूपी कैबिनेट के दूसरे विस्तार में शामिल किए गए सात नए मंत्रियों को सोमवार देर रात विभागों का आवंटन कर दिया गया। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को कैबिनेट मंत्री बनाया गया, जबकि बाकी छह ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली । जितिन प्रसाद को प्राविधिक शिक्षा विभाग का कैबिनेट मंत्री (Jitin Prasada was appointed Cabinet Minister for Technical Education) बनाया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्रियों को विभागों का दायित्व मिलने पर बधाई दी।

छह राज्यमंत्रियों को विभाग आवंटित :- सीएम योगी आदित्यनाथ ने जितिन प्रसाद के अतिरिक्त छह राज्यमंत्रियों को भी विभाग आवंटित कर दिए गए हैं। संगीता बलवंत को सहकारिता व दिनेश खटिक को जलशक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग दिया गया है। पलटू राम को सैनिक कल्याण, होमगार्ड, प्रान्तीय रक्षक दल एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, छत्रपाल गंगवार को राजस्व, धर्मवीर प्रजापति को औद्योगिक विकास, संजीव कुमार गोंड को समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग मिला है। गोपन विभाग की ओर से नए मंत्रियों को विभाग आवंटन संबंधी आदेश जारी कर दिया गया है।

वजह क्या है? :- कमलरानी वरुण प्राविधिक शिक्षा मंत्री थीं। उनकी मृत्यु के बाद से इस विभाग का दायित्व सीएम योगी उठा रहे थे। अब जितिन प्रसाद इसके केबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। जलशक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग में एक राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख पहले से हैं। दिनेश खटिक को इस विभाग का दूसरा राज्यमंत्री बनाया गया है। समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग में भी जी.एस. धर्मेश पहले से राज्यमंत्री हैं, संजीव कुमार को दूसरा राज्यमंत्री बनाया गया है। राजस्व विभाग में विजय कश्यप राज्यमंत्री थे। उनका निधन हो गया था। अब छत्रपाल गंगवार को राजस्व विभाग में राज्यमंत्री का दायित्व सौंपा गया है।

नए मंत्रियों को यह विभाग

जितिन प्रसाद - प्राविधिक शिक्षा विभाग

संगीता बलवंत (Sangeeta Balwant Bind) - सहकारिता विभाग

दिनेश खटीक (Dinesh Khateek )- जलशक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण

पल्टूराम (Paltu Ram) - सैनिक कल्याण, होमगार्ड, प्रान्तीय रक्षक दल एवं नागरिक सुरक्षा विभाग

छत्रपाल गंगवार (Chhatrapal Gangwar) - राजस्व विभाग

धर्मवीर प्रजापति (Dharamveer Prajapati ) - औद्योगिक विकास

संजीव कुमार गोंड (Sanjiv Kumar ) - समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग।

Published on:
28 Sept 2021 08:35 am
Also Read
View All