लखनऊ

यूपी के किसानों को मिला तोहफा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 10 जरूरी बातें जानें

- प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तर प्रदेश के दो करोड़ 36 लाख किसानों के खाते में चार हजार 720 करोड़ ट्रांसफर किए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Aug 2021, 1:22 PM IST
यूपी के किसानों को मिला तोहफा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 10 जरूरी बातें जानें
यूपी के किसानों को मिला तोहफा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 10 जरूरी बातें जानें

लखनऊ. Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (PM-KISAN) scheme यूपी के किसानों को एक बार फिर मोदी सरकार से सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की नौंवीं किस्त को ऑनलाइन जारी किया है। प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तर प्रदेश के दो करोड़ 36 लाख किसानों के खाते में चार हजार 720 करोड़ ट्रांसफर किया। अगस्त, सितंबर, अक्तूबर और नवंबर माह की धनराशि, पांच सौ रुपए प्रति माह के हिसाब से दो हजार रुपए प्रति खातों में भेजा गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 10 जरूरी बातें जानें ...

1.प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की नौंवीं किस्त का ऑनलाइन जारी।
2.अगस्त, सितंबर, अक्तूबर और नवंबर माह की किश्त भेजी गई।
3.यूपी सबसे अधिक लाभ लेने वाला राज्य।
4.उप्र के दो करोड़ 36 लाख किसानों के खाते में 2000 रुपए जमा।
5.पीएम मोदी ने कुल चार हजार 720 करोड़ ट्रांसफर किया।
6.रजिस्टर्ड किसान परिवारों को 6000 रुपए प्रति वर्ष की आर्थिक मदद।
7.किसानों को हर चार माह में 2000 रुपए की 3 किस्तों में राशि मिलती है।
8.धनराशि को सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजा जाता है।
9.किसानों को अब तक 1.38 लाख करोड़ रुपए भेजा गया।
10.प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 24 फरवरी 2019 को हुई थी शुरू।

Published on: