लखनऊ

मौसम विभाग का पूरे यूपी में ठंड बढ़ने का अलर्ट, सहारनपुर में बारिश के साथ ओले गिरे

-हिमाचल में शनिवार को भारी बर्फबारी -पश्चिमी यूपी में बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहेगा-एक दो दिन में यूपी में चलेंगी शीतलहर

less than 1 minute read
Dec 12, 2020
मौसम विभाग का पूरे यूपी में ठंड बढ़ने का अलर्ट, सहारनपुर में बारिश के साथ ओले गिरे

लखनऊ. मौसम विभाग के अनुसार पूरे यूपी में आने वाले एक दो दिन में ठंड और बढ़ जाएगी। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से देख जा रहा है। शनिवार को सर्दी बढ़ने के साथ ही घना कोहरे चारोें तरफ छाया रहा। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश हुई है, और यह बारिश आगे भी जारी रह सकती है। सहारनपुर में शुक्रवार रात व शनिवार सुबह बारिश के साथ ओले भी गिरे, जिस वजह से ठंडक बढ़ गई है। ओले और पहाड़ों पर बर्फबारी से 13 दिसम्बर से जबरदस्त सर्दी बढ़ जाएगी। शीतलहर और घने कोहरे छाने का अनुमान है। हिमाचल में शनिवार को भारी बर्फबारी हुई है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी यूपी के जिन इलाकों में बारिश हुई है या हो रही है, यह सिलसिला आज भी ही रहेगा। रविवार से मौसम सूखा हो जाएगा। प्रदेश के दूसरे इलाकों में घने कोहरे से फिलहाल निजात नहीं मिलेगी। इसके साथ ही पश्चिमी यूपी में हुई बारिश की वजह से प्रदेश के बाकी दूसरे जिलों में भी अगले 24 से 48 घंटों में ठंड बढ़ेगी।

शनिवार सुबह 10:00 बजे तक मौसम विभाग को मिले आंकड़ों के अनुसार, बांदा 9 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। इसक अलावा न्यूनतम इटावा 9.6 डिग्री सेल्सियस, नजीबाबाद 10 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Published on:
12 Dec 2020 12:47 pm
Also Read
View All