लखनऊ

मौसम विभाग का पूर्वी-पश्चिमी यूपी में 30-31 मई को बारिश का अलर्ट

Weather alert - राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह से बारिश हो रही है, और ठंडी हवाओं ने जनता को खूब लुभाया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 May 2021, 8:54 PM IST
UP Weather Alert latest Hindi news
UP Weather Alert latest Hindi news

लखनऊ. Weather alert तूफान ताउते और यास की वजह से यूपी में मौसम काफी मस्त भरा रहा। जून माह के आखिर दिनों में इस तरह के सुहावने मौसम ने सावन के महीने की याद दिला दी। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि रविवार-सोमवार को यूपी के पूर्वी जिलों में आंधी, गरज–चमक के साथ भारी बारिश के आसार दिख रहे हैं। पश्चिमी यूपी में भी 30 व 31 मई को बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह से बारिश हो रही है, और ठंडी हवाओं ने जनता को खूब लुभाया।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत सूबे के 37 जिलों में यास तूफान का जमकर असर दिखा। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि फिलहाल, साइक्लोन का असर तो खत्म हो गया है, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बरसात होने की संभावना है, जहां पर नुकसान हो सकता है। मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि शनिवार को तापमान बढ़ेगा और इससे गर्मी भी बढ़ेगी। इन दो दिनों में तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है। जिस वजह से 30 व 31 मई को बारिश होने के आसार हैं।

Updated on:
29 May 2021, 8:54 PM IST
Published on: