लखनऊ

Mafiya Atiq ahmad : अतीक को लेकर साबरमती जेल से यूपी पुलिस रवाना, जया पाल ने फिर उठाई ये मांग

Mafiya Atiq ahmad : गुजरात की साबरमती जेल से माफिया अतीक अहमद को लेकर यूपी पुलिस शाम करीब चार बजे रवाना हो चुकी है। इसी बीच उमेशपाल की पत्नी जयापाल ने एक बार फिर अपनी मांग दोहराई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Apr 2023, 4:33 PM IST
Mafiya Atiq ahmad News

गुजरात की साबरमती जेल से माफिया अतीक अहमद को लेकर यूपी पुलिस शाम करीब चार बजे रवाना हो चुकी है। इसी बीच उमेशपाल की पत्नी जयापाल ने एक बार फिर अपनी मांग दोहराई है। बता दें, माफिया अतीक अहमद और उसका पूरा परिवार प्रयागराज के उमेशपाल हत्याकांड में आरोपी है। अतीक की पत्नी जयापाल का कहना है कि अतीक ने उमेशपाल की हत्या कराई है।

24 फरवरी को उमेशपाल की हुई थी हत्या
प्रयागराज के धूमनगंज क्षेत्र में 24 फरवरी की शाम को सरेआम उमेशपाल की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान की गई बमबाजी से पूरे इलाके में भगदड़ मची थी। उमेश की हत्या के बाद इस मामले में बड़े स्तर पर तूल पकड़ा था।

इसके बाद भरी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने माफिया को मिट्टी में मिलाने का ऐलान किया था।

जैसे मेरे पति को मारा गया, वैसे ही अतीक को मारा जाए
गैंगस्टर और माफिया डॉन अतीक अहमद को यूपी के प्रयागराज लाए जाने पर मंगलवार को उमेशपाल की पत्नी जया पाल ने कहा "खूंखार माफिया अतीक अहमद पर कार्रवाई के मैं प्रशासन को धन्यवाद देना चाहती हूं। इसी के साथ मेरी मांग है कि जिस तरह माफिया अतीक अहमद ने मेरे पति को मारा, उसी तरह उसे भी मारा जाए। उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए।"

Updated on:
11 Apr 2023, 4:33 PM IST
Published on:
Also Read
View All