Mamata Banerjee allegation यूपी चुनाव भाजपा की जीत को न मानते हुए पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहाकि, यह जनता की फैसला नहीं है। भाजपा ने वोटों में कुछ हेरफेर किया है। इसके साथ अखिलेश यादव कहा कि, निराश न हों। लोकसभा 2024 का चुनाव इतना आसान नहीं होगा।
पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर वार करते हुए कहाकि, यह लोगों का फैसला नहीं है। भाजपा ने वोटों में हेरफेर किया और चार राज्यों (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर) में जीत हासिल की। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद, तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहाकि, यह चुनावी परिणाम लोगों के फैसले को नहीं दर्शाते हैं, क्योंकि उन्होंने चुनावों में इस्तेमाल की गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के फोरेंसिक परीक्षण की मांग की थी।
ईवीएम का फोरेंसिक परीक्षण क्यों नहीं हुआ?
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, उत्तर प्रदेश में ईवीएम लूट की घटनाएं हुई हैं। बनारस के जिलाधिकारी का तबादला कर दिया गया है। यह मुझे अखबारों से पता चला है। उसके बाद ईवीएम का फोरेंसिक परीक्षण क्यों नहीं हुआ?
निराश न हो अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी (सपा) के अखिलेश यादव के पक्ष में उत्तर प्रदेश में प्रचार करने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, अखिलेश (यादव) को हार मानने के लिए मजबूर किया गया है। लेकिन यह लोगों का फैसला नहीं है। यह यांत्रिक (मैकेनिकल) हेरफेर का फैसला है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव के पक्ष में उत्तर प्रदेश में प्रचार किया था। मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव को सांत्वना भी दी और निराश न होने की सलाह दी।
यह भी पढ़ें : यूपी चुनाव में 36 मुस्लिम चुने गए विधायक, जानें इनके नाम
2024 का चुनाव इतना आसान नहीं होगा
तृणमूल कांग्रेस की सर्वोच्च नेता ने कहा, यह सभी चीजों का अंत नहीं है। उन्होंने कुछ राज्यों को ही जीता है और वे ऐसा व्यवहार कर रहे हैं, जैसे कि वे लोकसभा चुनाव जीत गए हैं। यह सही नहीं है। 2024 का चुनाव इतना आसान नहीं होगा।
एक बेहतर विकल्प की तलाश जरूरी
सभी समान विचारधारा वाले दलों को भाजपा से लड़ने के लिए गठबंधन बनाने के लिए आमंत्रित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, कांग्रेस पर निर्भर रहने का कोई कारण नहीं है। हमें भाजपा को हराने के लिए एक बेहतर विकल्प की तलाश करनी होगी।