लखनऊ

हिंदू महिला से शादी करने के लिए अरशद ने रखी ऐसी शर्त, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी 

लखनऊ से एक मामला सामने आया है जहां अरशद नाम के लड़के ने हिंदू महिला से शादी करने के लिए शर्त रख दी। शख्स ने कहा कि तुम अगर गो-मांस खाओगी तब मैं तुमसे निकाह करुंगा।

less than 1 minute read
Sep 29, 2024
हिंदू महिला से शादी करने के लिए युवक ने रखी शर्त

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से लव जिहाद का मामला सामने आया है। अरशद नाम के लड़के ने हिंदू महिला से शादी करने के लिए गो-मांस खाने की शर्त रख दी। इसके अलावा युवक ने उसपर धर्म बदलने का भी दबाव डाला। जब युवती ने इसका विरोध किया तो अरशद ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने इस बात की शिकायत पुलिस को की।

हिंदू महिला से शादी करने के लिए रखी शर्त

पीड़िता ने बताया कि अरशद से उसकी मुलाकात डेढ़ साल पहले एक बर्थडे पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई और दोनों का मिलना-जुलना शुरू हो गया। लड़की ने बताया कि अरशद ने उससे शादी करने का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया। बाद में जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो लड़के ने उसे दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया। लड़के ने हर बार आश्वासन दिया, कि वह उससे शादी करेगा। पीड़िता ने जब उस पर दबाव डाला, तो अरशद ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया । उसने कहा कि निकाह करने के लिए तुम्हें गो-मांस खाना होगा और मुस्लिम धर्म अपनाना होगा।

मामले की जांच कर रही है पुलिस 

पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी है। FIR दर्ज करके इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है, महिला के आरोपों की जांच की जा रहा है। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने कहा कि ये मामला लव जिहाद से जुड़ा हुआ है। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। 

Updated on:
29 Sept 2024 03:06 pm
Published on:
29 Sept 2024 03:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर