7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Panchayat Chunav 2026: बजट सत्र के बाद होगा यूपी पंचायत चुनाव का ऐलान, प्रभारी मंत्री राजा मयंकेश्वर ने बताया

UP Panchayat Chunav 2026 Date: यूपी पंचायत चुनाव की तारीखों को लेकर अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। प्रभारी मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anuj Singh

Feb 07, 2026

बजट के बाद कभी भी हो सकता है ऐलान

बजट के बाद कभी भी हो सकता है ऐलान Source- FB

UP Panchayat Chunav 2026: यूपी पंचायत चुनाव के तारीखों को लेकर अभी कुछ साफ नहीं हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी पंचायत चुनाव इस साल अप्रेल-मई तक करा लिए जाएंगे। पंचायती राज मंत्री ओपी राजभर ने पहले ही सारी अटकलों को विराम लगाते हुए कहा था कि किसी प्रकार भ्रम ना फैलाये। उन्होंने कहा था कि पंचायत चुनाव के लिए चुनाव आयोग और प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। चुनाव में इस्तेमाल होने वाले बैलेट पेपर भी सारे जिलों में पहुंच गए हैं। इससे चुनाव प्रक्रिया में कोई देरी नहीं होगी। वहीं अब इस पुरे मामले में पंचायती प्रभारी मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने भी खुलकर बात की है।

कब होगा यूपी यूपी पंचायत चुनाव का ऐलान?

प्रभारी मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने मीडिया को बयान दिया कि यूपी में NDA की सरकार है और NDA का हर नेता, जो भी कहता है वो सही कहता है। उन्होंने कहा कि अगर ओपी राजभर ने अगर कहा है कि यूपी पंचायत चुनाव समय पर होंगे, तो समय पर ही करवाए जाएंगे। उनसे जब पुछा गया कि क्या सरकार पंचायत चुनाव को लेकर कोई नियम ला रही है, तो उन्होंने साफ-साफ मना कर दिया। प्रभारी मंत्री राजा मयंकेश्वर ने कहा कि सरकार न कोई नियम ला रही है और न ही कोई नियम लगाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव सही समय पर ही होंगे, 2, 4 दिन का अंतर हो सकता है।

बजट सत्र के बाद होगा ऐलान?

प्रभारी मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने आगे कहा कि यूपी में 11 फरवरी को बजट पेश होने जा रहा है। सरकार से बजट सत्र के दौरान पंचायत चुनाव पर चर्चा होगी और उसके चुनाव का ऐलान कर दिया जाएगा। इस बयान के साफ हो गया है कि बजट सत्र के बाद कभी भी चुनाव का ऐलान राज्य निर्वाचन आयोग कर देगा। आरक्षण को लेकर प्रभारी मंत्री ने कहा कि पुराने आरक्षण के हिसाब से इस बार भी सीटों की घोषणा होगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने पुरी तैयारी कर ली है और सरकार से बातचीत के बाद चुनाव का ऐलान होगा।