
सीएम जनता सेवा योजना को बड़ा संबल: चालक-परिचालकों के मानदेय में वृद्धि, ग्रामीण यात्रियों को किराए में 20% राहत (फोटो सोर्स : WhatsApp News Group)
UP Govt Boosts Bus Staff Pay: उत्तर प्रदेश सरकार ने सीएम जनता सेवा योजना के अंतर्गत संचालित बस सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत कार्यरत बस चालक और परिचालकों के मानदेय में वृद्धि की गई है। अब उन्हें 2.18 रुपये प्रति किलोमीटर के स्थान पर 2.32 रुपये प्रति किलोमीटर का भुगतान किया जाएगा। यानी 14 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी से हजारों कर्मियों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही सरकार ने ग्रामीण अंचलों में चलने वाली बसों के किराए में 20 प्रतिशत की कमी करने का भी निर्णय लिया है, जिससे आम ग्रामीण जनता को सस्ती और सुलभ परिवहन सुविधा मिल सकेगी।
सीएम जनता सेवा योजना राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी परिवहन पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों में बेहतर बस सुविधा उपलब्ध कराना है। यह योजना खासतौर पर उन मार्गों पर संचालित की जा रही है, जहां निजी परिवहन के सीमित विकल्प हैं या जहां यात्रियों को लंबे समय से नियमित बस सेवा की आवश्यकता थी। वर्तमान में इस योजना के तहत प्रदेश भर में 299 बसों का संचालन किया जा रहा है। ये बसें दूरदराज के गांवों को जिला मुख्यालयों, तहसीलों और प्रमुख कस्बों से जोड़ने का काम कर रही हैं।
परिवहन मंत्री के अनुसार, चालक और परिचालकों के मानदेय में वृद्धि से उनके मनोबल में बढ़ोतरी होगी। परिवहन विभाग का मानना है कि बेहतर भुगतान से कर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी .बस संचालन में नियमितता आएगी । सेवा की गुणवत्ता सुधरेगी । कर्मचारियों में संतुष्टि और स्थायित्व बढ़ेगा । लंबे समय से कर्मचारी संगठनों की ओर से मानदेय बढ़ाने की मांग की जा रही थी। सरकार के इस फैसले को उसी दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित बसों के किराए में 20% की कमी कर दी है। यह निर्णय विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए राहत लेकर आया है जो रोजगार के लिए शहर आते-जाते हैं । छात्र-छात्राएं, जो कॉलेज या कोचिंग के लिए सफर करते हैं ।
किराया कम होने से ग्रामीण परिवारों के मासिक खर्च में भी कमी आएगी। परिवहन विभाग का कहना है कि इससे बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।
सीएम जनता सेवा योजना का एक प्रमुख उद्देश्य है ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत करना। राज्य के कई ऐसे गांव हैं जहां अब तक नियमित बस सेवा उपलब्ध नहीं थी। इन बसों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी,विद्यार्थियों को शिक्षा संस्थानों तक सुगम आवागमन मिलेगा, ग्रामीण उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी,रोजगार के अवसरों तक पहुंच बढ़ेगी विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगा।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल बसें चलाना नहीं, बल्कि सुरक्षित, सुलभ और किफायती परिवहन व्यवस्था प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि चालक और परिचालक हमारी परिवहन व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके मानदेय में वृद्धि से उन्हें सम्मान और प्रोत्साहन मिलेगा। वहीं ग्रामीण जनता को किराए में राहत देना हमारी जनहित की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”
कर्मचारियों में खुशी,बस चालक और परिचालकों ने इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच यह निर्णय राहत देने वाला है। ग्रामीण यात्रियों का कहना है कि किराया कम होने से रोजाना यात्रा करना आसान होगा। कई छात्र-छात्राओं ने इसे “पढ़ाई में मददगार” बताया।
Published on:
07 Feb 2026 08:17 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
