लखनऊ

Uttarakhand Avalanche: उत्तराखंड में भीषण एवलांच, बर्फ में दबे 57 लोग, 33 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

Uttarakhand Avalanche News: उत्तराखंड में बर्फबारी के बीच आज माणा के पास भीषण एवलांच आने से हड़कंप मच गया है। करीब 57 लोग इस एवलांच में दब गए थे, जिनमें से 10 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। शेष लोग अभी भी बर्फ में दबे हुए हैं। रेस्क्यू के लिए एयरफोर्स की मदद मांगी जा रही है।

2 min read
Feb 28, 2025
बर्फ में दबे मजदूरों का सेना ने रेस्क्यू शुरू कर दियाहै

Avalanche in Uttarakhand: उत्तराखंड में आज एक बड़ी घटना सामने आई है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बीच आज चमोली जिले में भारत-चीन सीमा क्षेत्र के पास माणा कैंप के पास भारी हिमस्खलन हुआ है। बताया जा रहा है कि एवलांच में करीब 57 मजदूर दब गए हैं। वह  लोग वहां निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। एवलांच की सूचना से पूरे राज्य में हड़कंप मच गया। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप के मुताबिक अब तक 10 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है।

उनमें से तीन लोगों को आईटीबीपी व सेना की मदद से सेना अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। अन्य की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बर्फबारी के कारण संचार सेवा ठप पड़ी हुई है। चमोली के डीएम संदीप तिवारी के मुताबिक माणा के पास के बीच हिमस्खलन होने से मजदूरों के दबने की सूचना है। बताया कि एयर फोर्स से मदद मांगी जा रही है। सेना और आईटीबीपी रेस्क्यू में लगी है। रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ भी बुलाई जा रही है। उत्तराखंड सरकार के मुताबिक, चमोली जिले के माणा में हुए हिमस्खलन से 33 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है।

बर्फबारी से रास्ते भी बंद

माणा में जहां आज एवलांच आया है वहां तक पहुंचने के लिए मार्ग भी अवरुद्ध चल रहे हैं। दरअसल, क्षेत्र में पिछले तीन दिन से बर्फबारी हो रही है। सभी रास्ते बर्फबारी से पटे हुए हैं। रास्ते बंद होने के कारण एनडीआरएफ की टीम भी मौके तक नहीं पहुंच पाई है। इधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बर्फ में दबे मजदूरों की कुशलता की कामना है।

सेना ने चलाया सर्च ऑपरेशन

एवलांच के कारण बर्फ में दबे मजदूरों के लिए सेना के जवान देवदूत बनकर आए हैं। हिमस्खलन की सूचना मिलते ही सेना के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया था। अब तक सेना के जवान बर्फ में दबे 15 मजदूरों को बाहर निकाल चुके हैं। शेष मजदूरों को बर्फ में तलाश जा रहा है। इधर, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चमाली जिले में हो रही बारिश और बर्फबारी को देखते हुए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने आईआरएस से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। अचानक देहरादून में आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे और अधिकारियों से हिमस्खलन की घटना की जानकारी ली।

Updated on:
28 Feb 2025 09:28 pm
Published on:
28 Feb 2025 02:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर