लखनऊ

उपचुनाव में हार से निराश मायावती को मिला बड़ा ऑफर, इन्होंने कहा – वक्त आ गया है मतभेद भुलाकर साथ आने का

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को बैठक में कई बड़े फैसले लिए।
2 min read
• •
Nov 06, 2019
mayawati.jpg
Mayawati

लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को बैठक में कई बड़े फैसले लिए। वहीं बयान जारी कर उन्होंने सपा, भाजपा व कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। बसपा मुखिया के सख्त लहजे से साफ पता चल रहा है कि वह बेहद हताश और निराश है और 2022 चुनाव की तैयारियों में वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। वहीं उनको एक ऑफर भी मिला है। यह ऑफर भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद ने उन्हें दिया है। चंद्रशेखर ने बसपा सुप्रीमो मायावती की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। एक पत्र लिखकर उन्होंने इस दोस्ती को समय की जरूरत बताया है। वहीं भाजपा की बढ़ती ताकत पर उन्होंने चिंता जताई है।

पूरे देश में बहुजन के शासन का सपना हुआ कमजोर-

चंद्रशेखर ने पत्र में लिखा कि भाजपा ने 2014 व 2019 में बहुमत की सरकार बनाई, जिसके बाद से भाजपा की ताकत बढ़ी है। बहुजन आंदोलन के सबसे मजबूत गढ़ उत्तर प्रदेश में भी भाजपा ने वापसी कीहै, लेकिन कांशीराम ने जिस बहुजन शासन का सपना देखा था वह एक बार फिर कमजोर पड़ गया है। पूरे देश में बहुजन के शासन का सपना कमजोर हुआ है। ऐसे में जरुरी है कि बहुजन आंदोलन अपने अंदर झांके और निरीक्षण करें कि कहीं खुद में ही तो कोई कमी नहीं आ गई है। कहीं सही जवाबी रणनीति बनाने में हमसे कोई चूक तो नहीं हुई है।

उम्मीद है आप समय निकालेंगी-
पत्र में चंद्रशेखर ने उम्मीद जताई है व बसपा सुप्रीमो से अपील की है कि कांशीराम की कोर टीम का हिस्सा होने की वजह से उनका अनुभव महत्वपूर्ण है। उम्मीद है मायावती इसके लिए समय निकालेंगी। उन्होंने लिखा कि आज बहुजन मूवमेंट कमजोर हो रहा है। वक्त आ गया है कि हमें अपने मतभेद भुलाकर एक साथ बैठना होगा और मंथन करना होगा कि इसे कैसे मजबूती प्रदान की जाए। उन्होंने पत्र में लिखा है कि इस वक्त की सबसे बड़ी जरूरत बहुजन एकता है और बहुजन राजनीति को धार देकर ही इस काम को किया जा सकता है।

लोग उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हमारी तरफ-

चंद्रशेखर ने कहा कि बहुजन समाज के लिए यह वक्त बहुत कठिन है। भाजपा शासन में बहुजन समाज पर बहुत अत्याचार हो रहा है और उसके अधिकार छीने गए हैं। भाजपा से मुकाबला करने के लिए देश में जिन शक्तियों और विचारों की ओर लोग उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे है उसमें बहुजन विचारधारा प्रमुख है

Published on:
06 Nov 2019 08:29 pm
Also Read
View All
‘जिन EVM से चुनाव जीते, उन्हें ब्लैक बॉक्स कहना ठीक नहीं’, राहुल गांधी के बयानों पर CM योगी का करारा जवाब

भारी बारिश-तूफान से तबाही के बीच मायावती का बड़ा निर्देश, बोलीं- प्रभावित लोगों की मदद में जुटें BSP कार्यकर्ता, अलग फंड न जुटाएं

‘सवाल उठते ही बदल जाती है प्रक्रिया’ SIR नोटिस में बदलाव पर SP प्रवक्ता फखरुल हसन का हमला, बोले- चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं बचा

‘SIR पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर बड़ा हमला बोले- राहुल गांधी, अखिलेश और ममता बनर्जी माफी मांगें

SIR विवाद पर CM योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- कांग्रेस और विपक्षी दल लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंचा रहे