लखनऊ

27 अगस्त तक होगी झमाझम बारिश, 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय (Monsoon in UP) है। बीते तीन से चार दिनों में इस कदर बारिश (Heavy Rain in UP) का सिलसिला जारी है, मानो मॉनसून अभी आया हो.
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Aug 2021, 11:01 AM IST
Feature image

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय (Monsoon in UP) है। बीते तीन से चार दिनों में इस कदर बारिश (Heavy Rain in UP) का सिलसिला जारी है, मानो मॉनसून अभी आया हो। लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में बीते तीन से चार दिनों में कहीं रुक-रुक कर तो कहीं लगातार बारिश हो रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत तो है, लेकिन सड़कों पर जलभराव की समस्या से उन्हें दो चार होना पड़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में यूं ही बारिश होती रहेगी।

हो रही लगातार बारिश-

लखनऊ में बीते शनिवार से मानसून सक्रिय है। मानसून की शुरूआत में जहां पश्चिम व पूर्वी यूपी में खूब बारिश हुई, वहीं मध्य यूपी में लखनऊ व आसपास के जिलों में बेहद कम बारिश हुई। लोगों में सावन के मौसम में भी गर्मी से दो चार होने पड़ा। अब जब लगा की मानसून की चाल धीमी पढ़ रही है, तभी मध्य यूपी में भी लगातार बारिश ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। सोमवार व मंगलवार को काले-काले बादलों की आवाजाही जारी रही। बीच बीच में यह खूब बरसे। बीते हफ्तों जो उमस थी, उसका नामोनिशान नहीं था।

अलर्ट जारी-

आईएमडी विभाग (IMD department) ने अगले 24 घंटों के लिए पूर्वी यूपी खासतौर पर गोरखपुर व आसपास के जिलों में जोरदार बारिश का अनुमान लगाया है। 26 अगस्त तक यहां के जिलों में लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। वहीं 27 अगस्त तक प्रदेश के कई जिलों में कहीं हल्की तो कहीं बहुत तेज बारिश का अनुमान जताया है। 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

Updated on:
25 Aug 2021, 11:01 AM IST
Published on: