लखनऊ

Monsoon 2023: इंतजार खत्म, यूपी में शुरू होने वाली है मानसून की झमाझम बारिश, पढ़ें मौसम विभाग का ये अलर्ट

Monsoon 2023: उत्तर प्रदेश में मानसून की झमाझम बारिश का वक्त करीब आ गया है। मौसम विभाग ने इसके लिए ताजा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 'बिपोरजॉय' तूफान गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है।
less than 1 minute read
Jun 07, 2023
Monsoon 2023 will soon rain in UP

Monsoon 2023: उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग बेसब्री से मानसून की बारिश का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग का यह अपडेट लोगों को सुकून देने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में मानसून की झमाझम बारिश का वक्त करीब आ गया है। मौसम विभाग ने इसके लिए ताजा अपडेट जारी किया है। IMD ने बताया है कि अगले 48 घंटों में मानसून केरल पहुंच जाएगा। इसी के बाद देश में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। इसके बाद जैसे-जैसे मानसून दक्षिण से उत्तर की ओर बढ़ेगा। वैसे-वैसे उत्तर पश्चिम के हिस्से की गर्मी शांत होती जाएगी।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिनों के दौरान केरल समेत लक्षद्वीप, तटीय और दक्षिण इंटीरियर कर्नाटक, नॉर्थ इंटीरियर कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होगी। सात से नौ जून के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप, केरल में सात से 11 जून, तमिलनाडु में सात जून, लक्षद्वीप में 9 से 11 जून, कर्नाटक में 10 और 11 जून को भारी बरसात होने वाली है।

इसके बाद मानसून दक्षिण से उत्तर दिशा की ओर तेजी के साथ बढ़ेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून के केरल पहुंचने के साथ ही पूरे देश में बारिश का दौर शुरू होने वाला है।

Published on:
07 Jun 2023 11:41 pm