लखनऊ

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना : यूपी में छात्रों को IAS-IPS और PCS की मुफ्त कोचिंग

उत्तर प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Mukhyamantri Abhyudaya Yojana की घोषणा करते हुए बताया कि बसंत पंचमी से इसकी कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jan 2021, 7:09 PM IST
photo_2021-01-24_18-39-19.jpg
'मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना' के तहत आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अफसर छात्रों को पढ़ाने के साथ ही उनका मार्गदर्शन करेंगे।

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. आईएएस, आईपीएस, पीसीएएस, एनडीए, सीडीएस, नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के छात्रों को योगी सरकार नि:शुल्क कोचिंग उपलब्ध कराएगी। 'मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना' (Mukhyamantri Abhyudaya Yojana) के तहत आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अफसर छात्रों को पढ़ाने के साथ ही उनका मार्गदर्शन करेंगे। मंडल स्तर पर छात्रों को सिलेबस और क्वेश्चन बैंक भी उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निगरानी में यह पूरी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उत्तर प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस योजना की घोषणा करते हुए बताया कि बसंत पंचमी से इसकी कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है।

योजना के तहत छात्रों को ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल मिलेगा ही ऑफलाइन कक्षायें भी चलेंगी, जिनमें अफसर छात्रों मार्गदर्शन करेंगे। आईएएस व पीसीएस परीक्षा के लिए प्रशिक्षु आईएएस, आईपीएस, आईएफएस (वन सेवा), पीसीएस अधिकारी जबकि एनडीए और सीडीएस की तैयारी कर रहे छात्रों को सैनिक स्कूल के प्राचार्य गाइड करेंगे। नीट और जेईई की कक्षाएं भी चलेंगी। इनके अलावा गेस्ट फैकल्टी के तौर पर विषय विशेषज्ञों को भी बुलाया जाएगा।

उपाम को जिम्मेदारी
'मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना' के तहत मंडल स्तर पर अभ्यर्थियों को विभिन्न परीक्षाओं के सिलेबस और परीक्षा पैटर्न आदि की निशुल्क जानकारी ऑनलाइन व ऑफलाइन दी जाएगी। वेबसाइट पर क्वेश्चन बैंक, प्रश्नोत्तरी आदि भी डिटेल मिलेगी। इसके अलावा उच्च स्तरीय कोचिंग संस्थाओं के स्टडी मैटेरियल भी मुहैया कराए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी (उपाम) को सौंपी गई है। मंडल स्तर पर प्रशिक्षण केंद्रों के संचालन व समन्वयन की जिम्मेदारी भी उपाम को दी गई है।

No data to display.
Updated on:
24 Jan 2021, 7:09 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘प्रदेश अध्यक्ष हैं तो पहले अपना टिकट घोषित करें’, अखिलेश यादव बोले- जिनकी खुद की टिकट पड़ोसी पक्की नहीं होने दे रहे, वो चुप ही रहें

‘न ब्रज में प्रवेश मिलेगा, न अवध में’, धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश यादव का निशाना, बोले- यदुवंशियों और रघुवंशियों की भावनाएं आहत कीं

‘लाखों गौमाताओं को कटवाने वाले शासन की तुलना रामराज्य से नहीं हो सकती’, शंकराचार्य बोले- अंगद का पैर सत्ता के दंभ पर नहीं, धर्म पर टिका था

‘अगली पैदाइश तक मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद नहीं’, ओपी राजभर बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे, किसी एक सीट से लड़कर दिखाइए

योगी का तख्तापलट करना चाहते हैं मोदी-शाह-शिवराज: लखनऊ में कांग्रेस का बीजेपी पर सनसनीखेज आरोप