लखनऊ

फिल्म पद्मावती के विवाद के बाद यूपी पर बनी यह फिल्म पहुंची सुप्रीम कोर्ट

फिल्म पद्मावती के विवाद के बाद यूपी पर बनी यह फिल्म पहुंची सुप्रीम कोर्ट
2 min read
• •
Updated: 2 Dec 2017, 1:36 PM IST
supreme court
court

लखनऊ. फिल्म पद्मावती का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि 2013 में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुए दंगों को लेकर बनी फिल्म ‘मुजफ्फरनगर द बर्निंग लव’ को लेकर निर्माता उच्चतम न्यायालय पहुंच गए हैं। उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के कुछ जिलों में फिल्म 'मुजफ्फरनगर द बर्निंग लव’की रिलीज पर रोक के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने दोनों राज्यों को नोटिस जारी किया।यह फिल्म उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, शामली, बागपत, गाजियाबाद और उत्तराखंड के हरिद्वार और बिजनौर के अलावा देश भर में पहले ही प्रदर्शित हो चुकी है।

चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने दोनों राज्यों को इस संबंध में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। जानकारी हो कि मुजफ्फरनगर दंगाें दौरान हिंदू युवक और मुस्लिम युवती के प्रेम पर आधारित इस फिल्म को पहले ही 17 नवंबर को पूरे देश में रिलीज कर दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट में फिल्म के निर्माताओं ने याचिका दायर करते हुए मांग की है कि मोरना इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाई गई फिल्म फिर से इन इलाकों में रिलीज की जाए। याचिका में कहा गया है कि फिल्म को 14 जुलाई को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने पास कर दिया था और 17 नवंबर को देशभर में रिलीज किया गया था।

याचिका में कहा गया है कि फिल्म के प्रतिबंधित इलाकों में रिलीज को लेकर मुख्यमंत्री से लेकर जिलाअधिकारी तक गुहार लगाई गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसी को लेकर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड सरकार से जवाब तलब किया।

Published on: