लखनऊ

यूपी में 21 मार्च को बन सकती है नई सरकार, दिल्ली में खींचा जा रहा है गठन का खाका

New UP Government Formation संभावना है कि होली के बाद 21 मार्च को नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है। नये मंत्रिमंडल में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा जाएगा और इस बार मंत्रिमंडल में 11 नए चेहरों को भी जगह मिलेगी। पिछले मंत्रिमंडल में शामिल 11 नेता इस बार चुनाव हार गये हैं।
2 min read
• •
Updated: 13 Mar 2022, 9:30 PM IST
यूपी में 21 मार्च को बन सकती है नई सरकार, दिल्ली में खींचा जा रहा है गठन का खाका
यूपी में 21 मार्च को बन सकती है नई सरकार, दिल्ली में खींचा जा रहा है गठन का खाका

18वीं विधानसभा के गठन की तैयारियां तेज हो गईं हैं। उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन के संग योगी आदित्यनाथ ने नई सरकार को लेकर जमकर होमवर्क किया है। और रविवार को दो दिन के लिए दिल्ली में योगी आदित्यनाथ, पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह संग माथापच्ची करेंगे। इस मंथन में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व व राष्ट्रीय पदाधिकारियों संग यूपी की नई सरकार का खाका खींचा जाएगा। भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए भी एक-दो दिन में केंद्रीय पर्यवेक्षक की नियुक्ति होने की संभावना है। संभावना है कि होली के बाद 21 मार्च को नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है। नये मंत्रिमंडल में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा जाएगा और इस बार मंत्रिमंडल में 11 नए चेहरों को भी जगह मिलेगी। पिछले मंत्रिमंडल में शामिल 11 नेता इस बार चुनाव हार गये हैं।

17वीं विधानसभा भंग

17वीं विधानसभा भंग होने के साथ ही विधानसभा की गठित सभी समितियां तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। इसके साथ ही जो सदस्य विभिन्न समितियों, परिषदों व निकायों आदि में विधानसभा सदस्य की हैसियत से निर्वाचित या नामित किए गए थे, उनकी सदस्यता भी समाप्त हो गई है। नेता विरोधी दल राम गोविंद चौधरी हार गए इसलिए विधानसभा में उन्हें नेता विरोधी दल के रूप में दी गई मान्यता समाप्त कर दी गई है।

21 मार्च को हो सकता है शपथ ग्रहण

योगी आदित्यनाथ दिल्ली में सबसे पहले बी एल संतोष से भी मिले। राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से भेंट की। फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीसे चर्चा की। इस चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद थे। योगी आदित्यनाथ की भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात करने की योजना है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व तथा संगठन के पदाधिकारियों के संग बैठक में मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्रियों के शपथ की तारीख तय होगी। इतना ही नहीं प्रदेश में दो उप मुख्यमंत्री तथा कैबिनेट मंत्रियों के नाम पर भी मुहर लगेगी। 2017 में योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च को सीएम के पद की शपथ ली थी। तो संभावना है कि होली के बाद 21 मार्च को नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है।

केशव पर विचार करेंगे संघ-संगठन

भाजपा के कद्दावर पिछड़े वर्ग के नेता केशव प्रसाद मौर्य के सिराथू से चुनाव हारने के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि केशव अभी विधान परिषद सदस्य हैं। ऐसे में केशव को योगी सरकार में जगह मिलेगी या उन्हें भाजपा की राष्ट्रीय टीम में जिम्मेदारी दी जाएगी, इसका निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अगले सप्ताह तक करेगा।

Updated on:
13 Mar 2022, 9:30 PM IST
Published on: