लखनऊ

निकाय चुनाव 2017 – मतदान के बाद दिन भर चला कयासों का जोर

बूथ व वार्ड स्तर पर समर्थकों, प्रत्याशियों के बीच मतदाताओं की नब्ज टटोलने की होड़ रही।

2 min read
Nov 30, 2017
nikay chunav result
निकाय चुनाव परिणाम

कन्नौज। कन्नौज में 29 नवम्बर को हुए मतदान के बाद आज पूरे दिन हार जीत को लेकर कयास लगाते रहे। हालांकि प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला एक दिन बाद 1 दिसंबर को हो जाएगा पर जिले के आठ निकायों में 30 नवंबर के दिन सुबह से शाम तक हार-जीत की गणित लगती रही। बूथ व वार्ड स्तर पर समर्थकों, प्रत्याशियों के बीच मतदाताओं की नब्ज टटोलने की होड़ रही। दलों से लेकर निर्दलीय उम्मीदवार तक अपनी अपनी जीत सुनिश्चित मान रहे हैं।


कन्नौज सदर, गुरसहायगंज व छिबरामऊ नगर पालिका परिषद के साथ सौरिख, तालग्राम, सिकंदरपुर, तिर्वा व समधन नगर पंचायत क्षेत्रों के लिए मतदान के बाद अब मतगणना पर प्रत्याशियों व समर्थकों ने फोकस कर दिया है। गुरुवार को गली-नुक्कड़ से लेकर हर सियासी अड्डे पर हार-जीत का गुणा-भाग होता रहा। सियासी पंडित अपने-अपने ढंग से प्रत्याशी की जीत और हार का रोडमैप तय करते रहे।

निर्दलीय दे रहे हैं टक्कर
कन्नौज नगर पालिका परिषद में निर्दलीय उम्मीदवार शैलेंद्र अग्निहोत्री वंदेमातरम व हाजी रईस के बीच सीधी टक्कर की चर्चा रही। निर्दलीय प्रत्याशी सुनील गुप्ता, सपा के जय कुमार तिवारी, भाजपा के विक्रम त्रिपाठी को लेकर भी अलग-अलग राय दिखाई पड़ रही है। छिबरामऊ में भाजपा प्रत्याशी राजीव दुबे व निर्दलीय बृजेश गुप्ता के बीच कांटे की टक्कर का हवाला दिया गया।

बसपा प्रत्याशी सीबी सिंह व पूर्व चेयरमैन निर्दलीय प्रत्याशी सुभाना रफी के नाम की भी चर्चाएं खूब रहीं। गुरसहायगंज में भाजपा के अशोक कुमार गुप्ता व बसपा के धीरेंद्र आर्य के बीच मुकाबला होने की बात होती रही। निवर्तमान चेयरमैन राधा गुप्ता को लेकर भी अलग-अलग कयास लग रहे हैं।

नगर पंचायतों में निर्दलीय प्रत्याशियों के हर जगह टक्कर देने की बात जनता की जुबान पर है। तिर्वागंज में निर्दलीय प्रत्याशी मीरा गुप्ता, भाजपा प्रत्याशी विनीता वर्मा व सपा प्रत्याशी लक्ष्मी चौहान के बीच त्रिकोणीय मुकाबले की चर्चा रही। समधन में कांग्रेस प्रत्याशी आशमा बेगम व निर्दलीय अफसाना बेगम के बीच मैदान रहने की सियासी गणित हर जगह दिखाई पड़ी। तालग्राम में निर्दलीय प्रत्याशी कुसमा यादव व भाजपा प्रत्याशी अरुणा कुमारी शाक्य के बीच रस्साकशी दिखाई पड़ रही है जबकि सपा प्रत्याशी फिरदौस बेगम के नाम पर भी लोग बातें करते दिखे।


सौरिख में निर्दलीय प्रत्याशी चौधरी मनीष यादव डंपी व भाजपा उम्मीदवार संजय चतुर्वेदी में कांटे की टक्कर की बातें चल निकली हैं। यहां निर्दलीय प्रत्याशी ताहिर अली का नाम भी उछला है। सिकंदरपुर में सपा प्रत्याशी कुसमा देवी शाक्य व निर्दलीय उर्वशी दुबे के बीच मैदान रहने के कयास लगाए जा रहे हैं।

Published on:
30 Nov 2017 08:48 pm
Also Read
View All
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: 3 साल पहले यूपी गई थी अनामिका, जान गंवाने से पहले कोलकाता में मां से क्या हुई थी बात?

‘जब बिल्डिंग अवैध थी तो पहले क्यों नहीं गिराया? हादसा होने के बाद ही क्यों जागती है सरकार?’ लखनऊ अग्निकांड पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

लखनऊ अग्निकांड के चलते डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने रद्द किया अयोध्या दौरा, ध्वजारोहण कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल

संजय सिंह का बड़ा सवाल- जब दो लोग सीढ़ियों से नहीं उतर सकते, तो मिली कैसे NOC

लखनऊ अग्निकांड: ‘पापा उठ जाओ, भाई चला गया’ बेटे की लाश देख बेहोश हुए पिता, बिलखती रही बहन, सामने आईं आखिरी कॉल्स की दर्दनाक कहानी