लखनऊ

बड़ी खबर- विवेक हत्याकांड के आरोपी के खाते में एक दिन में जमा हुए इतने लाख रुपए

बड़ी खबर- विवेक हत्याकांड के आरोपी के खाते में एक दिन में जमा हुए इतने लाख रुपए
2 min read
• •
Updated: 1 Oct 2018, 5:58 PM IST
vivek tiwari
बड़ी खबर- विवेक हत्याकांड के आरोपी के खाते में एक दिन में जमा हुए इतने लाख रुपए

लखनऊ. शुक्रवार देर रात राजधानी में एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की पुलिस कॉन्स्टेबल ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का आरोप यूपी पुलिस के कॉन्स्टेबल प्रशांत चौधरी पर है। इस बीच प्रशांत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, 'हमें पता चला है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हमारी एफआईआर पंजीकृत न की जाए। क्या हमारी जिंदगी की कोई कीमत नहीं है?' इस बयान के बाद से विवेक तिवारी के हत्यारे सिपाही प्रशांत चौधरी के पक्ष में खुलकर पुलिस टीम दिखने लगी है। लखनऊ की पुलिस टीम ने प्रशांत चौधरी की मदद के लिए सोशल मीडिया पर चंदा जुटाने का अभियान शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर अपील की गई कि प्रशांत की पत्नी राखी की मदद के लिए आरक्षी भाई ज्यादा से ज्यादा फंड जुटाएं। रविवार को यह अपील की गई और सोमवार सुबह तक राखी के खाते में दिखते ही दिखते 5 लाख 28 हजार रुपये जमा हो चुके हैं।

सोशल मीडिया की चला मैसेज

हत्यारे सिपाही प्रशांत के सिपाही साथी रोहित पाल ने फेसबुक पर प्रशांत चौधरी और संदीप कुमार की मदद के लिए अपील करते हुए कहा है कि बैच के 40 हजार सिपाही यदि सौ-सौ रुपये भी मदद करेंगे तो मुकदमा लडऩे के लिए अच्छी-खासी रकम जमा हो जाएगी। दावा किया गया है कि पुलिसवाले पांच करोड़ रुपये प्रशांत की मदद के लिए इकट्टा करेंगे। प्रशांत की पत्नी राखी मलिक का स्टेट बैैंक ऑफ इंडिया का खाता नंबर और एक अन्य संदीप राणा का खाता नंबर भी जारी किया गया है। यह मैसेज फेसबुक के साथ-साथ वाट्सएप ग्रुप पर भी वायरल है। साथी पुलिसकर्मियों ने फंड जुटाने की अपील की, जिसके बाद अकाउंट का बैलेंस जो महज 447.26 रुपये था, वह बढ़कर 5 लाख 28 हजार रुपये हो चुका है। जानकारी के मुताबिक, यह रकम 30 सितंबर को अलग-अलग माध्यमों से खाते में पहुंची है। उधर, एपल कंपनी के एरिया मैनेजर की गोली मारकर हत्या करने आरोपित सिपाही प्रशांत चौधरी के पिता रविन्द्र चौधरी ने कहा कि उनका बेटा निर्दोष है, जिसे साजिश के तहत फंसाया गया है। वह पुलिस के आला अधिकारियों से मिलकर मामले की सीबीआइ से जांच कराने की मांग करेंगे। प्रशांत की शादी इसी साल 19 फरवरी को मेरठ की राखी मलिक से हुई है। राखी भी सिपाही है और उसी थाने में तैनात है, जहां प्रशांत चौधरी की तैनाती थी।

Published on:
Also Read
View All