लखनऊ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए तैयार हुआ खूबसूरत अंगवस्त्र, जानिए इसकी खासियत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पहनाया जाएगा खास प्रकार का पटका, कारीगरी के हुए सभी कायल

less than 1 minute read
Feb 12, 2023
पटके पर हाथों से की गई है कारीगरी

UP Global Investors Summit-2023 अंतिम चरण में हैं। मंच पर आने वाले खास मेहमानों के ल‌िए अलग से अंगवस्‍त्र तैयार क‌िए गए हैं। इसमें चिकन वर्क का एक नायाब हुनर पेश किया गया है।

लखनऊ की नायाब कारीगरी चिकन वर्क से सजे इन अंगवस्त्रों में देश की परम्परागत कढ़ाई और विरासत को दिखाया गया है। इसे मशहूर फैशन डिजाइनर अस्मा हुसैन के डिजाइन किए हैं।

पटके पर हाथों से की गई है कारीगरी

मशहूर फैशन डिजाइनर अस्मा हुसैन के डिजाइन किए गए पटके चर्चा में हैं। इसकी खासियत यह है कि कारीगरों ने इस पर मशीन से नहीं हाथों से चिकन की कारीगरी की है।

राष्ट्रपति के लिए पिंक रंग का पटका

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए पिंक रंग का इस्तेमाल किया गया है। इसमें घनी चिकन कढ़ाई के साथ-साथ गोल्डन रंग की फैब्रिक का प्रयोग किया गया है। जिससे इसकी खूबसूरती देखते ही बन रही है।

Published on:
12 Feb 2023 05:19 pm
Also Read
View All