लखनऊ

BJP महामंत्री सुनील बंसल का प्रमोशन, 3 राज्यों की ज़िम्मेदारी, फिर UP में किसकी बारी..

उत्तर प्रदेश भाजपा में कई सालों से तैनात संगठन महामंत्री सुनील बंसल को अब प्रमोशन देकर राष्ट्रीय स्तर की ज़िम्मेदारी दी जा रही है। सूत्रों की मानें तो उन्हें आगामी तीन राज्यों में होने वाले चुनावो के मद्देनजर प्रमोट किया जा रहा है। जबकि इसके पीछे लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले देश भर में संगठन को फिर से मजबूत करने का शुरुआती कदम बताया जा रहा है।  

2 min read
May 08, 2022
BJP UP General Secretary

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2014 से ही काम करने वाले संगठन महामंत्री सुनील बंसल को लगातार 4 बार सरकार बनवाने का श्रेय दिया जाता है। इसके पीछे उनकी संगठन में अच्छी पकड़ और तार्किक नज़र के साथ हर वक़्त काम करने की प्राथमिकता देना भी है। यही वजह है कि साल 2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव की जीत का मुख्य द्वार यूपी से ही खुल सका था। फिर 2017 और 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को पूर्ण बहुमत से जीत मिलना भी उनकी ही रणनीति और कार्यशैली के नतीजों में गिना जाता है।

अब एक बार फिर से सुनील बंसल को केंद्रीय नेतृत्व ने याद किया है। जिसमें उन्हें प्रमोशन देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर ज़िम्मेदारी दी जा रही है। सूत्रों की मानें तो यूपी के संगठन महामंत्री पद से उन्हें प्रमोट करके केंद्र में भेजा जा रहा है। साथ ही उनके पास अब एक नहीं बल्कि तीन तीन राज्यों की ज़िम्मेदारी होगी, जिसमें महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान जैसे राज्य शामिल हैं। जिसकी ज़िम्मेदारी उन्हें दी जा सकती है।

यूपी में प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली

उत्तर प्रदेश में वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष का पद भी खाली है। क्योंकि अध्यक्ष पद पर रहे स्वतंत्र देव सिंह को सरकार में मंत्री बनाया गया है। जिससे प्रदेश भाजपा संगठन में पूर्ण कालिक अध्यक्ष फिलहाल नहीं मिला है। भाजपा की नीति एक व्यक्ति एक पद के अनुसार एक यदि किसी भी पदाधिकारी को कोई ज़िम्मेदारी दी जाती है तो उसे दूसरे पद को छोडना होता है। ऐसे में स्वतंत्र देव सिंह के मंत्री बनने के बाद अब पार्टी में नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश शुरू चुकी है। aइसी में सुनील बंसल का प्रमोशन एक प्रकार से यूपी को खाली छोडना ही होगा। जिसे लेकर पार्टी पहले से ही चिंतित है। अब ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा कि प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री पद की ज़िम्मेदारी किसे मिलेगी।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ लोकसभा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में होने हैं। जो कि लोकसभा चुनाव के आस पास होने की संभावना है। राज्य की विधानसभा 288 सीटों के लिए चुनाव प्रस्तावित है। वर्तमान में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के नेता उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मौजूदा मुख्यमंत्री हैं। वर्तमान के महाराष्ट्र में ३६ जिले है। इन जिलों को छह प्रशासनिक विभागों में विभाजित किया गया है। महाराष्ट्र विधान सभा की 288 सीटों में से 29 अनुसूचित जाति और 25 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

राजस्थान विधानसभा चुनाव
राजस्थान विधानसभा चुनाव को साल 2023 तक होने की संभावना है। जिसको लेकर तैयारियां अभी से चल रही हैं। राजस्थान में पिछली बार २०० विधानसीट में से 199 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ था। वर्तमान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2023 में प्रस्तावित
गुजरात विधान सभा आगामी 2023 में प्रस्तावित हैं। जहां वर्तमान में भाजपा सरकार है। गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य होने की वजह से भी महत्वपूर्ण है। वर्तमान में, विधान सभा के 182 सदस्य हैं।

Updated on:
08 May 2022 03:42 pm
Published on:
08 May 2022 03:16 pm
Also Read
View All