Public Holiday: योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। अब दिवाली की छुट्टी दो दिन रहेगी।
Public Holiday: दिवाली 2024 से पहले योगी सरकार ने नया आदेश जारी किया है, जिससे कर्मचारियों और छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सरकार के नए आदेश के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में दिवाली की छुट्टी अब 1 दिन नहीं, बल्कि 2 दिन रहेगी।
योगी सरकार ने दीपावली को लेकर 1 नवंबर को भी अवकाश का आदेश जारी किया है। सरकार ने कहा- 31 अक्टूबर के साथ 1 नवंबर को भी दीपावली मनाई जा रही है। इसे देखते हुए 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को दीपावली का अवकाश रहेगा।
उत्तर प्रदेश में 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा की वजह से सार्वजनिक अवकाश रहेगा। वहीं, 3 नवंबर को रविवार है। ऐसे में सरकारी कार्यालय 4 दिन बंद रहेंगे। इसके बाद, स्कूल, बैंक और दफ्तर 4 नवंबर सोमवार को खुलेंगे। 1 नवंबर की छुट्टी के बदले 9 नवंबर यानी शनिवार को सभी सरकारी कार्यालय खुलेंगे।