लखनऊ

Public Holiday: मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, स्कूल, बैंक और ऑफिस रहेंगे बंद

Bank Holidays: 12 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। इस दिन प्राइवेट से लेकर सरकारी स्कूल और ऑफिस बंद रहेंगे।

2 min read
Nov 10, 2024

Public Holiday: उत्तराखंड में दिवाली के 11 दिन बाद मनाया जाने वाला इगास त्योहार खासा लोकप्रिय है। इसे बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। साल 2024 में ये त्यौहार मंगलवार यानी 12 नवंबर को मनाया जाएगा। इस वजह से सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन सभी सरकारी स्कूल और ऑफिस बंद रहेंगे। वहीं, आरबीआई ने भी 12 नवंबर को उत्तराखंड के बैंकों में छुट्टी की घोषणा की है।

उत्तराखंड में 12 नवंबर को ईगास-बग्वाल त्योहार मनाया जाएगा। यह उत्तराखंड का पारंपरिक त्योहार है। इसे बग्वाल भी कहा जाता है। ईगास बग्वाल दिवाली के 11 दिन बाद मनाया जाता है। यह पर्व विशेष रूप से गढ़वाल क्षेत्र में मनाया जाता है। इसके साथ कई लोक परंपराएं जुड़ी हुई हैं। माना जाता है कि भगवान राम के अयोध्या लौटने की जानकारी पहाड़ों में देरी से मिली थी, इसलिए स्थानीय लोग दिवाली के कुछ दिन बाद इसे दीप पर्व के रूप में मनाते हैं। इस दिन भैलो खेला जाता है, जो लकड़ी की मशाल जलाकर मनाए जाने वाला एक पारंपरिक खेल है।

क्या होता है ईगास-बग्वाल के दिन

ईगास-बग्वाल के दिन सामूहिक नृत्य, गीत-संगीत और लोक नाट्य का आयोजन भी होता है। इसमें स्थानीय लोग पारंपरिक परिधानों में सजधज कर भाग लेते हैं। ग्रामीण इलाकों में विशेष पकवान बनाए जाते हैं, जैसे कि उरद की पकोड़ी, भट के पकौड़े और कई तरह की मिठाइयां।

इस दिन उत्तराखंड सरकार ने इस पर्व की महत्ता को समझते हुए राज्य में इसे सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, ताकि लोग अपनी सांस्कृतिक धरोहर को मनाने के लिए अपने गांव और परिवारों में जा सकें। ईगास-बग्वाल केवल एक त्योहार नहीं है, बल्कि यह उत्तराखंड के लोगों की संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, जो उन्हें अपनी जड़ों से जोड़े रखता है।

Updated on:
11 Nov 2024 03:40 pm
Published on:
10 Nov 2024 02:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर