लखनऊ

2025 में कम हुईं 4 छुट्टियां, इन बड़े त्योहारों पर संडे का साया, देखें कैलेंडर

2025 Holiday Calendar: उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2025 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस लिस्ट में कई त्योहारों पर संडे का संकट छाया हुआ है। आइए जानते हैं कि साल 2025 में कौन सा त्योहार किस दिन पड़ रहा है…
2 min read
• •
Updated: 20 Dec 2024, 9:55 AM IST
2025 Holiday Calendar List

2025 Holiday Calendar List: कुछ दिनों में 2024 का आखिरी महीना दिसंबर खत्म होने वाला है और जनवरी के साथ नए साल की शुरुआत होने वाली है। 2024 की विदाई में मात्र कुछ दिन ही बाकी है। नए साल के साथ-साथ लोगों को नए साल में आने वाले त्योहारों और पर्व का भी इंतजार रहता है। नए साल के शुरुआत में दिमाग में यही बात आती है कि कहीं कोई त्योहार रविवार को तो नहीं पड़ रहा है। ऐसे में स्कूल-ऑफिस जाने वाले लोगों को मिलने वाली छुट्टी में कटौती है जाती है।

रविवार के दिन त्योहार पड़ने से मन में एक मलाल रहता है कि हाथ से एक अच्छी खासी छुट्टी चली गई। आइए जानते हैं कि साल 2025 में ऐसे कितने त्यौहार हैं जो रविवार के दिन पड़ने वाले हैं। साथ ही, यह भी जानते हैं कि साल में कितनी छुट्टियां पड़ने वाली हैं।

2025 में मिलेंगे 24 सार्वजनिक अवकाश

साल 2025 में सार्वजनिक अवकाश कुल 24 होंगे और निर्बंधित 31 हैं। बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी 1 अप्रैल को होगी। कार्यकारी आदेशों के तहत 6 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती और 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस की छुट्टियां होंगी।

2025 में 4 रविवार बिगाड़ेंगी छुट्टियां

2025 में ऐसे तीन पर्व/त्योहार है, जो रविवार को पड़ रहे हैं, जिसकी वजह से कर्मियों को यह छुट्टियां नहीं मिल पाएंगी। रविवार को गणतंत्र दिवस, रामनवमी और मोहर्रम है। वहीं, सरकारी छुट्टी कैलेंडर में बसंत पंचमी की छुट्टी नहीं है, लेकिन इस दिन कई स्कूलों और कार्यालयों में छुट्टी होती है। 2025 में बसंत पंचमी 2 फरवरी को हो और इस दिन रविवार है।

साल में 8 बार मिलेगी 3-3 दिन की छुट्टी

आपको बता दें कि साल में चार पर्व/त्योहार सोमवार को और चार पर्व/त्योहार शुक्रवार को पड़ने से राज्य कर्मियों को लगातार तीन-तीन दिन की छुट्टियां मिलेंगी। सोमवार के दिन ईद-उल-फितर, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, बुद्ध पूर्णिमा और दीपावली की छुट्टी है। शुक्रवार को होली, चार छुट्टियों का घाटा होगा तो लगातार तीन-तीन छुट्टियां का फायदा भी हो रहा है। 

Updated on:
20 Dec 2024, 9:55 AM IST
Published on: