लखनऊ

ईडी की कस्टडी में गायत्री प्रजापति, बेनामी संपत्ति मामले में दोबारा शुरू हुई पूछताछ

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति (Gayatri Prajapati) को दोबारा कस्टडी रिमांड पर लिया है
less than 1 minute read
Feb 21, 2021
nx
nx

लखनऊ. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति (Gayatri Prajapati) को दोबारा कस्टडी रिमांड पर लिया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद स्पेशल जज पीएमएलए लखनऊ दिनेश कुमार शर्मा-तृतीय ने 22 फरवरी तक की कस्टडी रिमांड मंजूर की है। इस बार पूछताछ दौरान ईडी कई लोगों से गायत्री प्रजापति का आमना सामना कराएगा। इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने ईडी को सात दिनों के अतिरिक्त और कस्टडी रिमांड देने से इनकार कर दिया था। ट्रायल कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ ईडी के लखनऊ जोन कार्यालय ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस पर हाईकोर्ट ने स्पेशल जल के आदेश को निरस्त कर दिया था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद स्पेशल जज ने 22 फरवरी तक की कस्टडी रिमांड मंजूर की।

कई व्यक्तियों से होगा आमना सामना

ईडी ने गायत्री प्रजापति को जेल से निकालकर दोबारा अपनी कस्टडी में ले लिया है। ईडी गायत्री प्रजापति का ऐसे व्यक्तियों से आमना सामना कराएगी, जिनके बारे में उन्होंने जानकारी होने से इंकार कर दिया था। हालांकि दस्तावेजों से उनके इन व्यक्तियों के साथ संबंध होने की पुष्टि हुई है। इनमें बृजेश त्रिपाठी, सौरभ मिश्रा, बीसी मिश्रा, नरेन्द्र यादव, श्रीमती सरस्वती, लाल बाबू भगत, राजेश प्रजापति, हनुमान, अंकित श्रीवास्तव, आलोक कुमार व अन्य शामिल हैं।

Published on:
21 Feb 2021 04:52 pm
Also Read
View All
‘बांझ कहना गंभीर अपराध नहीं!’ इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, पति और ससुराल वालों पर दर्ज केस रद्द

UP Police President Medal 2026: शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार समेत यूपी पुलिस के इन वीरों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, स्वतंत्रता दिवस पर होगा सम्मान

‘शिक्षकों की कमी से भड़के छात्र!’ सड़कों पर उतरे बच्चे, जाम में फंसे मंत्रीजी ने सुनी समस्या

Mayawati News: 2007 का फॉर्मूला फिर दोहराएंगी मायावती? दलित वोट के साथ ब्राह्मणों पर नजर, बसपा ने 2027 के लिए साफ किया अपना प्लान

‘4200 करोड़ के प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार!’ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे मामला हाईकोर्ट पहुंचा, केंद्र-यूपी सरकार से जवाब तलब