लखनऊ

बागपत पहुंची राहुल की भारत जोड़ो यात्रा, जयंत चौधरी का मिला समर्थन

यूपी के बागपत में आज की पदयात्रा समाप्त हुई।

less than 1 minute read
Jan 03, 2023
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा यूपी के बागपत पहुंच चुकी है। बागपत में यात्रा को रालोद का समर्थन मिला। रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पार्टी के विधायकों और पदाधिकारियों को यात्रा का स्वागत करने के लिए कहा था। इससे पहले जयंत चौधरी ने यात्रा में शामिल नहीं होने की बात कही थी। अब जंयत चौधरी ने कहा कि कोई पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्वेच्छा से यात्रा में शामिल होना चाहता है, तो वह शामिल हो सकता है। आज की पदयात्रा बागपत में समाप्त हुई।

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उन जगहों के विधायकों और पदाधिकारियों को संदेश दिया है कि वह अपने यहां भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करें। बागपत और शामली में विधायकों के साथ ही दूसरे पदाधिकारी जगह-जगह पर यात्रा पर फूल बरसाकर स्वागत करने की बात कही थी। । स्वागत के लिए चार जगहों काठा, राष्ट्र वंदना चौक, गुफा वाले मंदिर, बड़ौत को स्वागत के लिए तय किया गया है।

रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर किया ट्वीट

रालोद सुप्रीमो और सांसद जयंत चौधरी ने भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के संस्कार से जुड़कर उत्तर प्रदेश में भी चल रहा ये अभियान सार्थक हो और एक सूत्र में लोगों को जोड़ते रहें।

रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी ने अपने ट्वीटर हैंडल से भेजे गए संदेश में कहा कि, तप कर ही धरती से बनी ईंट छू लेती हैं आकाश।

यूपी में तीन दिन और रहेगी यात्रा

यात्रा यूपी में तीन दिन और रहेगी। इसके बाद यात्रा हरियाणा के पानीपत में प्रवेश करेगी। इसके बाद पंजाब से होते हुए हिमाचल प्रदेश मे जाएगी। यात्रा का अंतिम पड़ाव जम्मु-कश्मीर होगा।

Published on:
03 Jan 2023 08:14 pm
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो