लखनऊ

Railway Recruitment 2021: रेलवे ने निकाली यूपी के तीन शहरों के लिए बंपर भर्ती, बिना परीक्षा 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका

भारतीय रेलवे ने कई विभागों के लिए 1664 पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं और 10वीं पास उम्मीदवारों की मांग की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Aug 2021, 9:18 PM IST
railways.jpg

लखनऊ. भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश के तीन शहरों के लिए बंपर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में बताया गया है कि इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। रिक्तियों की संख्या 1664 है।

रेलवे ने इन पदों के लिए निकाली भर्तियां

भारतीय रेलवे ने कई विभागों के लिए 1664 पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं और 10वीं पास उम्मीदवारों की मांग की है। जिन पदों के लिए रेलवे ने भर्तियां निकाली हैं उसमें फिटर, वेल्डर, वाइंडर, मशीनिस्ट, कार्पेंटर, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, मैकैनिक और वायरमैन पद शामिल है।

10वीं में 50 फीसदी नंबर जरुरी

जो भी इच्छुक उम्मीदवार इसमें आवेदन करना चाहता है वो जल्दी करें, क्योंकि आवेदन की अंतिम तारीख एक सितंबर है। अगर आप सलेक्ट होते हैं तो नियुक्ति उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, झांसी और आगरा डिवीजन में होगी। उम्मीदवार इस लिंक http://rrcprjapprentices.in/ पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों का 10वीं में कम से कम 50 प्रतिशत नंबर होना अनिवार्य है।

कितनी होगी सैलरी
जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उनका 18,000 से 56,900 वेतनमान होगा। आरक्षित कैटेगरी और महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क है, लेकिन अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है।

मेरिट के आधार पर होगा चयन

अगर आप रेलवे की तरफ से जारी इन नौकरियों के लिए अप्लाई करेंगे तो आपको किसी परीक्षा से नहीं गुजरना होगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के 10वीं और ITI के मार्क्स के आधार पर तय की जाएगी।

Updated on:
19 Aug 2021, 9:18 PM IST
Published on: