लखनऊ

यूपी में बारिश को तेज हवा का साथ, गलन बढ़ी लेकिन किसानों को राहत, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

यूपी में कड़ाके की ठंड के बीच अब तेज हवाएं लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को घना कोहरा और शनिवार को मौसम साफ रहेगा।

2 min read
Feb 02, 2024

यूपी में कड़ाके की ठंड के बीच अब तेज हवाएं लोगों को परेशान कर रही है। गुरुवार 1 फरवरी को प्रदेश में मौसम ने करवट बदली। कई जगह पर बूंदाबांदी हुई। राज्य में कल कई इलाकों में वर्षा हुई। इससे सर्दी का सितम तो बढ़ा गया। लेकिन गेहूं की फसल के लिए बरसात का इंतजार कर रहे किसानों को राहत मिली है।

आज और कल भी बरसात होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में शुक्रवार 2 फरवरी और शनिवार 3 फरवरी को भी बारिश हो सकती है। कृषि विशेषज्ञ के अनुसार ठंड के दिनों में होने वाली वर्षा या बूंदाबांदी से रबी फसलों को बहुत फायदा होता है। इससे फसलों को पानी मिलने के साथ ही पाला से सुरक्षा भी मिलता है। गेहूं की फसल के लिए तापमान का गिरना आवश्यक होता है। बरसात होने से तापमान में कमी आती है। इससे फसल के लिए बेहतर वातावरण मिलता है।

वर्षा को मिला तेज हवा का साथ
प्रदेश में बारिश को तेज हवाओं का साथ भी मिल रहा है। कहीं-कहीं तो इन तेज हवाओं की वजह से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज हवाओं ने प्रदेश में गलन भी बढ़ा दी।

किसानों के चेहरे पर मुस्कान
किसान जगदीश जायसवाल, मनोज और दिवाकर ने बताया कि इस बारिश से गेहूं, मसूर और तिलहन की फसलों को फायदा हुआ है। सामान्य तौर पर मटर, मसूर, चना, उड़द, मूंग आदि फसलों की सिंचाई नहीं होती है। लेकिन बारिश से इन फसलों की भी प्राकृतिक सिंचाई हो जाती है। इस बरसात से दलहनी फसलों को भी लाभ होगा। वहीं इस बारिश से सरसों में लगा माहू रोग समाप्त हो जाएगा। इस बारिश से किसान खुश हैं।

शुक्र को घना और शनि को मौसम साफ रहने का अनुमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को घना कोहरा और शनिवार को मौसम साफ रहेगा। वहीं रविवार और आगामी सोमवार को एक बार फिर से गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।

Published on:
02 Feb 2024 09:17 am
Also Read
View All