लखनऊ

Raisin Benefits : सर्दियों में किशमिश का नियमित सेवन करें, ये बीमारियों रहेंगी दूर

- किशमिश बेहद शानदार ड्राई फ्रूट है। किशमिश का स्वाद खट्टा-मीठा होता है। अंगूर को सुखाकर किशमिश को तैयार किया जाता है। डाक्टरों का कहना है कि, अगर सर्दियों में किशमिश का नियमित सेवन करें तो बहुत सारी बीमारियों से निजता मिलेगा। जानिए किशमिश के फायदे

less than 1 minute read
Dec 09, 2021
raisins

लखनऊ. सर्दियों के मौसम में अगर अपनी सेहत दुरूस्त रखनी है तो नियमित फूली हुई किशमिश का सेवन करें। लखनऊ के प्रख्यात डॉक्टर बताते हैं कि, सर्दियों के मौसम में किशमिश बहुत लाभकारी होती है। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों में राहत मिल सकती है। दरअसल, किशमिश एक खट्टा-मीठा ड्राई फ्रूट है। इस किशमिश को अंगूर को सुखाकर तैयार किया जाता है। इसमें अंगूर के सारे गुण मौजूद होते हैं। घरों में अक्सर इसका इस्तेमाल मीठे पकवानों में किया जाता है। अधिकतर लोग खीर में किशमिश डाल खाते हैं। किशमिश खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतने ही जबरदस्त फायदे भी हैं।

सर्दियों में किशमिश के सेवन के फायदे (Benefits of consuming raisins in winter) :-

1. किशमिश के नियमित सेवन से शरीर को ताकत मिलती है। किशमिश में प्राकृतिक शुगर पाया जाता है, जो आसानी से पच जाता है। इसमें कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है, इसीलिए यह दिल के मरीजों के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है।

2. रोजाना किशमिश का सेवन से आपको कब्ज की समस्या से निजात मिलेगी। यह कब्ज के लिए किसी रामबाण इलाज से कम नहीं है। ध्यान रहे कि किशमिश को फुलाकर खाने से शरीर को ज्यादा फायदा मिलता है।

3. वजन बढ़ने की समस्या से अगर आप परेशान हैं तो किशमिश आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। नियमित रूप से इसके सेवन से आप आसानी से आप अपने बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल कर सकते हैं।

4. किशमिश के सेवन से हड्डिया मजबूत होता है। इसमें कैल्सियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूती देने का काम करता है। इसलिए नियमित रूप से आपको किशमिश का सेवन जरूर करना चाहिए।

Published on:
09 Dec 2021 06:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर