लखनऊ

चूहे ने रोक दी सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन, फायर अलार्म बजने से चेन पुलिंग की

बुधवार देर रात सप्तक्रांति एक्सप्रेस एक चूहे की वजह से बीच रास्तें में ही रुक गई। लोग ट्रेन से नीचे उतरे, जिससे कुछ यात्रियों को हल्की चोट भी लग गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Jan 2023, 10:54 AM IST
rat.jpg

सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन मुजफ्फरपुर से नई दिल्ली जा रही थी। सप्तक्रांति एक्सप्रेस जैसे ही शाहजहांपुर जिले के बंथरा और तिलहर के बीच में पहुंची थी कि फायर अलार्म बजने लगा। यात्री में अफरातफरी मच गई। सब इधर उधर भागने लगे। इसी बीच किसी ने ट्रेन की चेन पुलिंग कर दी और ट्रेन रुक गई। यह घटना बुधवार देर रात तीन बजकर 21 मिनट की है।

सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन रुकने के बाद यात्री कोट से बाहर निकलकर पटरियों से दूर खड़े गए। दरअसल फायर अलार्म थर्ड एसी के बी-1 कोच में बजा था।

लोको पायलट राजकुमार को फायर अलार्म बजने की जैसे ही जानकारी मिली तो उसने तुरंत ही मैकेनिकल स्टाफ और रेलवे कंट्रोल को इस बात की सूचना दी। इसके बाद लोको पायलट, मैकेनिकल स्टाफ और गार्ड ने अलार्म को चेक किया तो सब ठीक था। वहीं फायर अलार्म सिस्टम में चूहा मरा हुआ मिला।

बाहर जल्दी निकलने में चोटिल हुए कई यात्री

सप्तक्रांति एक्सप्रेस में सवार मैकेनिकल स्टाफ का कहना है कि जब ट्रेन में फायर अलार्म बजा तब उस यह सुनकर इधर उधर भागने लगे। इसके बाद ट्रेन रुकी तो बाहर जल्दी निकलने में कुछ यात्री चोटिल हो गए।


चूहे की वजह से दो घंटे लेट ही ट्रेन

कोहरे के कारण सप्तक्रांति एक्सप्रेस करीब एक घंटे की देरी से चल रही थी। जब चूहे ने फायर अलार्म बजाकर अफरातफरी मचाई तो समस्या का पता लगाने में एक घंटा और लग गया। इसके चलते ट्रेन करीब दो घंटे लेट हो गई। इसके बाद ट्रेन को रन थ्रू मुरादाबाद के लिए जाने दिया गया।

Updated on:
6 Jan 2023, 10:54 AM IST
Published on:
Also Read
View All