लखनऊ

Attack on Bhim Army Chief: चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले को लेकर रालोद ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठाए बडे़ सवाल ?

Lucknow: रालोद के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चन्द्रशेखर आजाद पर किया गया जानलेवा हमला लोकतंत्र का गला घोटने जैसा है। लचर कानून व्यवस्था के कारण लोकतांत्रिक देश में साम्प्रदायिक शक्तियां पैर पसार रहीं हैं। सरकार के कानून व्यवस्था के दावे भी जुमला साबित हो रहे है
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jul 2023, 2:31 PM IST
Attack on Bhim Army Chief: चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले को लेकर रालोद ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठाए बडे़ सवाल ?
चंद्रशेखर आजाद घायल अवस्था में तस्वीर

Lucknow News: राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद पर सहारनपुर में हुए जानलेवा हमले की घोर निंदा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कानून का राज खत्म हो गया है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं। यहां आए दिन किसी न किसी घटना को अपराधी अंजाम दे रहे हैं और योगी सरकार कार्यवाही करने के बजाय स्वयं अपनी पीठ थपथपा रही है।

राष्ट्रीय लोकदल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि चन्द्रशेखर आजाद पर किया गया जानलेवा हमला लोकतंत्र का गला घोटने जैसा है। लचर कानून व्यवस्था के कारण लोकतांत्रिक देश में साम्प्रदायिक शक्तियां पैर पसार रहीं हैं। सरकार के कानून व्यवस्था के दावे भी जुमला साबित हो रहे है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह ने चंद्रशेखर आजाद का हाल जाना और रालोद विधायकों और प्रमुख नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने चन्द्रशेखर आजाद से मिलकर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना और घटना की जानकारी ली।

रालोद ने हमलावरों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की

प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद पर सहारनपुर में हुए हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि इस घटना की जांच कराई जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए जिससे देश और प्रदेश में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो सके।

Published on: