लखनऊ

यूपी में बसों का बढ़ा किराया, 1.30 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से देने होंगे पैसे

UP Roadways Bus Fare: इससे पहले 2020 में जब बसों का किराया बढ़ाया गया था तब डीजल 63.50 रुपए प्रति लीटर के करीब था।

less than 1 minute read
Feb 07, 2023
bus_1.jpg

उत्तर प्रदेश में रोडवेज बसों का किराया बढ़ा दिया गया है। इसका फैसला उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन प्राधिकरण यानी UPSRTC ने लिया है। बसों के किराए में लगभग 24 फिसदी की बढ़ोतरी हुई है। यह फैसला उत्तर प्रदेश में सोमवार से लागू कर दिया गया है।

महंगा डीजल की वजह से बढ़ाया किराया
UPSRTC ने किराए में बढ़ोतरी की वजह महंगा डीजल बताया है। बोर्ड ने बताया इससे पहले साल 2020 में रेट बढ़ाए गए थे। उस समय डीजल 63.50 रुपए प्रति लीटर के करीब था। अब डीजल 90 रुपए प्रति लीटर के करीब है, तो बसों मे 25 पैसे प्रति किलोमीटर का इजाफा किया गया है।

अभी तक रोडवेज बसों का किराया 1.05 रुपए प्रति किमी था। सोमवार से नया किराया 1.30 रुपए प्रति किमी हो गया है। साधारण बस सेवा के किराया बढ़ोतरी के साथ ही निगम की वातानुकूलित बसों के किराए में भी बढ़ोतरी हुई है।

वातानुकूलित बसों का भी बढ़ा किराया
जनरथ बस 3x3 का किराया 163. 86 पैसे है। 2x2 जनरथ बस का किराया 193.76 पैसे है। वातानुकूलित स्लीपर बस का किराया 258.78 पैसे और वॉल्वों बसों का किराया 286.14 पैसे प्रति यात्री प्रति किलो मीटर हो गया है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के साथ-साथ उत्तराखण्ड, महाराष्ट्र और हिमाचल राज्य में भी किराया बढ़ाया गया है।

सोमवार को आदेश जारी होने के बाद रोडवेज बसों का किराया लागू कर दिया गया है। अब यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। नया किराया लागू होने पर 25 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से किराया बढ़ गया है। यानी प्रति किलोमीटर दर पहले 1.05 पैसे थी, अब यह 25 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़कर 1.30 पैसे कर दी गई है।

Published on:
07 Feb 2023 08:29 am