शादी के लिए अपने विधायक पिता से बगावत करने वाली बेटी साक्षी मिश्रा (Sakshi Mishra) समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में जाने के कारण दोबारा सुर्खियों में आ गई हैं।
लखनऊ. शादी के लिए अपने विधायक पिता से बगावत करने वाली बेटी साक्षी मिश्रा (Sakshi Mishra) समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में जाने के कारण दोबारा सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को पत्र लिख उनसे मिलने की इच्छा जताई है। माना जा रहा है कि वह सपा ज्वाइन कर अपने पिता व भाजपा विधायक पप्पू भरतौल (Pappy Bhartaul) के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि इस बीच साक्षी के पति अजितेश का बयान आया है जिसमें उन्होंने चुनाव लड़ने की खबरों को फिलहाल खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह एक सोशल वर्कर के रूप में समाजवादी पार्टी से जुड़ काम करना चाहती हैं। चुनाव लड़ने की फिलहाल उनकी कोई मंशा नहीं है।
जो करना चाहती हैं, उसमें मैं उनके साथ हूं-
पति अजितेश ने कहा कि सपा में जाने का फैसला साक्षी का व्यक्तिगत फैसला है। मैंने पहले भी उनके हर फैसले में साथ दिया है और अब भी मैं उनका साथ दूंगा। वह अखिलेश यादव सरकार में किए गए विकास कार्यों से बहुत प्रभावित हैं। और इसी कारण वह सपा में जाना चाहती है। साक्षी के पिता के खिलाफ चुनाव लड़ने के सवाल पर अजितेश ने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। वह केवल एक सामाजिक कार्यकर्ता के रुप में काम करना चाहती है।
प्रतिक्रिया का है इंतजार-
साक्षी ने सोमवार को लिखे पत्र में सपा अध्यक्ष अखलेश यादव को लोकप्रिय युवा नेता के तौर पर देखती हैं और उनसे मिलने के लिए वक्त मांगा है। हालांकि अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अखिलेश साक्षी को समय देते हैं, तो उनसे मिले वह पति के साथ लखनऊ आएंगी।