लखनऊ

सपा की पहली लिस्ट में इन नामों पर लग सकती है मुहर

पार्टी ने 2014 लोकसभा चुनाव में बदायूं, फिरोजाबाद, आजमगढ़, मैनपुरी और कन्नौज की सीटें जीती थी।  

2 min read
Aug 20, 2018
सपा की पहली लिस्ट में इन नामों पर लग सकती है मुहर

लखनऊ. सपा की पहली लिस्ट में पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, धर्मेंद्र यादव और अक्षय यादव का नाम तय माना जा रहा है। वैसे अभी पार्टी ने अधिकारिक तौर पर कोई लिस्ट नहीं जारी किया है, लेकिन अंदरखाने में इस बात की चर्चा है कि इन नामों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इनका लोकसभा चुनाव लडऩा तय माना जा है।

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर तैयारियों जोरों पर है। एक ओर जहां भाजपा अपना प्रचार अभी से शुरू कर चुकी है तो वहीं सपा और बसपा मिल कर भाजपा को मात देने में लगे हैं। यूपी में सपा और बसपा गठबंधन कर चुनाव लडऩे की पहले की घोषणा कर चुके हैं। यूपी की 80 सीटों पर सपा और बसपा में अभी सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि सपा और बसपा करीब-करीब 35-35 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी और वहीं दस सीटों पर अन्य दलों को समर्थन करेंगी।

सपा के ये दिग्गज लड़ेंगे चुनाव
माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी की ओर से रामगोपाल यादव संभल से, धर्मेंद्र यादव बंदायूं से, मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से, अक्षय यादव फिरोजाबाद और अखिलेश यादव कन्नौज से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।
बतादें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा को कुल अस्सी में से पांच सीटें मिली थीं। मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ और मैनपुरी से चुनाव लड़े थे और दोनों ही जगहों से जीते थे। वहीं धर्मेंद्र यादव बदायंू, अक्षय यादव फिरोजाबाद और अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव कन्नौज से लोकसभा का चुनाव लड़ीं थीं और ये सभी जीत कर लोकसभा पहुंचे थे। इस बार अखिलेश यादव ने कन्नौज से खुद लोकसभा का चुनाव लडऩे का एलान किया है।

गठबंधन के बाद भी ये सीटें सपा के पास ही रहेंगी
सपा और बसपा गठबंधन के बाद भी कुछ सीटें ऐसी हैं जिस पर सपा अक्सर जीतती आ रही है। गठबंधन में भी सपा इन सीटों पर अपना दावा करेगी और ये सीटें सपा के पास ही रहेंगी ऐसा माना जा रहा है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव भी संभल से लोकसभा का चुनाव लडऩे की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। समाजवादी पार्टी, मैनपुरी, फिरोजाबाद, बदायूं, कन्नौज और संभल पर तो लोकसभा का चुनाव लड़ेगी है। ये सीटें सपा की गढ़ मानी जाती हैं, इसके अलावा सपा इटावा, मुरादाबाद, रामपुर समेत कई सीटों पर भी अपना दावा पेश कर सकती है।

Published on:
20 Aug 2018 03:53 pm
Also Read
View All