समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लिया। यहां उन्होंने EVM को लेकर हमला बोला।
सपा प्रमुख ने मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लिया। अभिभाषण चर्चा के दौरान अखिलेश यादव ने कहा इस चुनाव के परिणाम ने तोड़ने वाली राजनीति को तोड़ दिया है और जोड़ने वाली राजनीति की जीत हुई है। इसके अलावा उन्होंने ईवीएम पर भी सवाल उठाए।
अखिलेश यादव ने कहा ईवीएम के मुद्दे पर कहा, ‘मुझे EVM पर पहले भी भरोसा नहीं था। आज भी भरोसा नहीं है। जिस दिन मैं यूपी की 80 सीट भी जीत जाऊं उस दिन भी मुझे EVM पर भरोसा नहीं होगा। EVM का मुद्दा आज भी जिंदा है। हम जब भी आएंगे इसको हटाएंगे।’ इसके अलावा अखिलेश ने पेपर लीक, अग्निवीर, रोजगार जैसे मुद्दों पर भी बात की।