लखनऊ

अखिलेश यादव से मिले संजय सिंह, UP में AAP ने इंडिया गठबंधन का किया समर्थन

Sanjay Singh Akhilesh Yadav: आप सांसद संजय सिंह ने जेल से बाहर निकलने के बाद पहली बार सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ये चुनाव लोकतंत्र को बचाने का है।
2 min read
Apr 12, 2024
akhilesh_yadav_and_sanjay_singh.jpg
akhilesh yadav and sanjay singh

Lok Sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की है। संजय सिंह ने कहा है कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेगी। इसकी जगह वह इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशियों की मदद करेगी। आम आदमी पार्टी बिना किसी शर्त के यूपी में महागठबंधन के उम्मीदवारों को अपना समर्थन देगी। संजय सिंह ने जल्द ही इस बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी।

UP में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी AAP

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल जेल में बंद हैं तो वहीं संजय सिंह ने ऐलान किया है कि अब आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में इंडिया महागठबंधन के साथ है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में जो हुआ उस समय अखिलेश यादव जी साथ रहे। इसके लिए हम समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करते हैं। संजय सिंह ने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने का है। तानाशाह सरकार के खिलाफ लोगों को एकमत होने का चुनाव है।

हमारे कार्यकर्ता गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताने का काम करेंगे। उत्तर प्रदेश में हमारी कोई मांग नहीं है। हम बस महागठबंधन के कार्यकर्ताओं का समर्थन करेंगे। संजय सिंह ने आगे बताया कि इस मामले पर कांग्रेस से अभी बात नहीं हो पाई है।

लोकसभा चुनाव पर पूरे दुनिया की नजर

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद अखिलेश यादव ने कहा कि इस चुनाव पर पूरे दुनिया की नजर है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के समर्थन में एक बड़ी रैली हुई है। एक मुख्यमंत्री को जेल भेजे जाने से दुनिया में भारत की बदनामी हुई है। झूठे मुकदमे लगाकर जेल भेजा जा रहा है। झारखंड के मुख्यमंत्री को भी जेल भेजा गया है। दल बदलने वाले नेताओं पर अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी में कई साथी गए। उन्होंने कहा कि शरीर जा रहा है लेकिन उनकी आत्मा अभी भी हमारे साथ है। बीजेपी सिर्फ डरा धमका कर अपना एजेंडा सेट कर रही है।