लखनऊ

Sarkari Naukri : नगर पालिकाओं में भर्ती की कोशिश शुरू, यहां पढ़िये पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश में नगर पालिकाओं में रिक्त पदों पर भर्ती की कोशिश शुरू कर दी गई है।

2 min read
Sep 04, 2017

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में नगर पालिकाओं में रिक्त पदों पर भर्ती की कोशिश शुरू कर दी गई है। इसके अंतर्गत लेखाकार, अभियंता और संख्याधिकारी समेत कई पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी करने का आदेश दिया गया है। नगर निकायों को वित्तीय प्रबंधन की सलाह देने के लिए गठित उप्र नगर पालिका वित्तीय संसाधन बोर्ड में रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद शुरू हो गई है।

कई वर्षों बोर्ड में ये पद खाली थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर विकास विभाग का प्रजेंटशन देखा था तब उन्होंने इन रिक्त पदों पर भर्ती करने के निर्देश दिये थे। इसके साथ ही साथ राज्य सरकार ने स्थानीय निकायों को वित्तीय संसाधन बढ़ाने के अलावा वित्तीय प्रबंधन के बारे में सलाह देने के लिए उप्र नगर पालिका वित्तीय संसाधन बोर्ड का गठन किया था। लेकिन करीब 20 साल बाद भी बोर्ड में सृजित पदों पर भर्तियां नहीं हो रही थीं। इससे बोर्ड सही ढंग से काम नहीं कर पा रहा था।

इन पदों पर होंगी भर्तियां

हाल ही में हुई नगर विकास विभाग की प्रजेंटेशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखी गई तो मुख्यमंत्री ने बोर्ड के क्रियाकलाप और वहां होने वाली नियुक्तियों के बारे में विस्तार से रिपोर्ट मांगी थी।

रिपोर्ट देखने के बाद मुख्यमंत्री ने बोर्ड को प्रभावी बनाने के लिए खाली पड़े पदों पर स्थायी रूप से नियुक्ति करने के लिए अधिकारियों से चर्चा की। चर्चा के बाद अभी फिलहाल यह तय हुआ है कि अर्थ एवं संख्याधिकारी, लेखाधिकारी व अभियंता के पदों पर प्रतिनियुक्ति व संविदा के आधार पर नियुक्तियां की जाएं।

इस आधार पर होगी भर्ती

नगर विकास विभाग (Town development department) के एक उच्चाधिकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश नगर पालिका वित्तीय संसाधन बोर्ड (Uttar Pradesh Municipality Financial Resources Board) में फिलहाल लेखाधिकारी, संख्याधिकारी व अभियंता के पद पर भर्ती का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इन तीनों पदों को प्रतिनियुक्ति व संविदा के आधार पर भरा जाएगा। बोर्ड के सचिव ने इस संबंध में आवेदन मांगे हैं।

Published on:
04 Sept 2017 10:33 am
Also Read
View All

अगली खबर