
Lucknow Airport: मुंबई और दिल्ली में खराब मौसम के चलते चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी विमानों का संचालन प्रभावित हुआ। अमौसी एयरपोर्ट से उड़ान भरने और यहां आने वाली तकरीबन आधा दर्जन उड़ानें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चलीं।
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक मशकट जाने वाली सलम एयर की उड़ान अपने निर्धारित समय 04:50 बजे के बजाय 05:57 बजे रवाना हुई। मुंबई जाने वाला इंडिगो एयरलाइंस का विमान 07:15 बजे के बजाय 08:05 बजे उड़ान भर सका। दिल्ली जाने वाला एयर इंडिया का विमान 08:55 बजे के बजाय 12:40 बजे रवाना हुआ।
.मुंबई जाने वाला आकाशा एयर का विमान 11:35 बजे के बजाय 12:18 बजे
.इंडिगो 12:40 बजे के बजाय 01:34 बजे
.एयर इंडिया 2:00 बजे के बजाय 2:50 बजे
.गोवा जाने वाला विमान 02:35 बजे के बजाय 03:36 बजे
.दिल्ली जाने वाला विस्तारा का विमान 03:35 बजे के बजाय 04:45 बजे
.बेंगलुरु जाने वाला इंडिगो विमान 04:30 बजे के बजाय 05:53 बजे
.चेन्नई जाने वाला इंडिगो एयरलाइंस का विमान 05:50 बजे के बजाय 06:46 बजे
.हैदराबाद जाने वाला इंडिगो एयरलाइंस का विमान 06:05 बजे के बजाय 07:13 बजे
विमानों की इस देरी से यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों की योजनाएं और कनेक्टिंग फ्लाइट्स प्रभावित हुईं, जिससे वे बेहद परेशान हुए। एयरपोर्ट अधिकारियों ने मौसम में सुधार होते ही विमानों के संचालन को सामान्य करने का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़ें: महंगी हुई बुखार और शुगर की दवाएं: जनता पर बढ़ा बोझ