लखनऊ

Shiva Sharma Murder Case Row: 9 से लेकर 21 अक्टूबर तक क्या-क्या हुआ? मॉडल श्रद्धा दुबे केस की पूरी Timeline

Shiva Sharma Murder Case Row: शिवा शर्मा मर्डर केस में 9 से 21 अक्टूबर तक क्या-क्या हुआ? मॉडल श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी पुलिस की जांच से लेकर जानिए पूरे मामले की टाइमलाइन।
4 min read
• •
Oct 22, 2026
shiva-sharma-murder-case-update-shraddha-dubey-timeline-story
मॉडल श्रद्धा दुबे (InstagramPhoto shraddha dubey)

Shiva Sharma Murder Case Row: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश STF और लखनऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने महाराष्ट्र के नागपुर से श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को गिरफ्तार किया था। गुरुवार सुबह तीनों आरोपियों को लेकर पुलिस टीम लखनऊ पहुंची और उन्हें सीधे हजरतगंज कोतवाली ले गई। शिवा शर्मा हत्याकांड में श्रद्धा दुबे पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस की जांच का फोकस घटना से जुड़े अनसुलझे पहलुओं, फरारी के दौरान संभावित मदद और डिजिटल साक्ष्यों पर है। आपको बताते हैं केस में 9 अक्टूबर से लकर 21 अक्टूबर तक क्या क्या हुआ?

शिवा शर्मा हत्याकांड: 9 से 21 अक्टूबर तक की पूरी टाइमलाइन

तारीखक्या-क्या हुआ?
9 अक्टूबरहजरतगंज के बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर अलीगंज निवासी कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
10 अक्टूबरशिवा की मां रंजना शर्मा की शिकायत पर हजरतगंज थाने में मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि, चालक तनवीर अली उर्फ दानिश, आदिल और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
10 अक्टूबरपुलिस की जांच में श्रद्धा और उसके साथियों की गाड़ी के सीतापुर-लखीमपुर मार्ग से बहराइच के रुपईडीहा पहुंचने की जानकारी सामने आई। उनकी आखिरी लोकेशन सुबह करीब 6:20 बजे भारत-नेपाल सीमा के पास मिली। इसके बाद उनके नेपाल भागने की आशंका जताई गई।
13 अक्टूबरडीसीपी मध्य ने तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। पुलिस को बहराइच के रुपईडीहा इलाके में श्रद्धा की एसयूवी पार्किंग में खड़ी मिली।
15 अक्टूबरसोशल मीडिया पर श्रद्धा के वीडियो सामने आए। इनमें उसने शिवा की मौत को आत्महत्या बताते हुए खुद को निर्दोष बताया। एक अन्य वीडियो में शिवा पर कर्ज होने और जेवर ले जाने से जुड़े दावे भी सामने आए।
16 अक्टूबरपुलिस ने श्रद्धा और अन्य आरोपियों की तलाश में नेपाल पुलिस से मदद मांगी।
17 अक्टूबरश्रद्धा दुबे, रश्मि और तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया। इसी दिन हजरतगंज के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया।
18 अक्टूबरपुलिस ने फरार चालक दानिश के परिजनों से पूछताछ की। आरोपियों पर इनाम की राशि 25-25 हजार रुपये से बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये कर दी गई। इसी दिन डीसीपी मध्य विक्रांत वीर को पद से हटा दिया गया।
19 अक्टूबरश्रद्धा की तलाश में पुलिस टीम रायबरेली स्थित उसके घर पहुंची। वहां उसके पिता एसपी दुबे और सौतेली मां से पूछताछ की गई। श्रद्धा की गिरफ्तारी नहीं होने पर एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा को भी पद से हटा दिया गया।
20 अक्टूबरलखनऊ पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नागपुर से श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और चालक दानिश को गिरफ्तार किया।
21 अक्टूबरश्रद्धा, रश्मि और दानिश को नागपुर कोर्ट में पेश किया गया। ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद पुलिस तीनों को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुई।
21 अक्टूबरश्रद्धा के मित्र और मैनेजर तथा नामजद आरोपी आदिल को भी उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बुधवार दोपहर गिरफ्तार किया।

हजरतगंज कोतवाली पहुंचते ही चेहरे को दुपट्टे से ढकाव

वहीं, गुरुवार सुबह पुलिस का काफिला तीनों आरोपियों (श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश) को लेकर हजरतगंज कोतवाली पहुंचा। थाने में दाखिल होते समय श्रद्धा दुबे मीडिया के कैमरों से बचती नजर आई। उसने हाथ उठाकर और दुपट्टे से अपना चेहरा ढक लिया। इसके बाद वह नजरें बचाते हुए तेजी से कोतवाली के भीतर चली गई।

थाने में आमद दर्ज कराने के बाद पुलिस अधिकारियों ने तीनों आरोपियों को अलग-अलग बैठाया। इसके बाद प्राथमिक पूछताछ और उनके बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस टीम आवश्यक कानूनी और दस्तावेजी औपचारिकताएं भी पूरी कर रही है।

नागपुर से गिरफ्तारी के बाद 25 घंटे में लखनऊ पहुंची पुलिस

मंगलवार को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने महाराष्ट्र पुलिस की मदद से नागपुर के एक अपार्टमेंट से श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और दानिश को गिरफ्तार किया था। इसके बाद बुधवार को नागपुर जिला न्यायालय से तीनों आरोपियों का 48 घंटे का ट्रांजिट रिमांड हासिल किया गया। बुधवार शाम करीब सात बजे STF की टीम निजी सुरक्षा घेरे में कारों के काफिले के साथ तीनों को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुई। नागपुर से लखनऊ की करीब 850 किलोमीटर की दूरी तय करने में पुलिस टीम को लगभग 25 घंटे लगे। गुरुवार सुबह टीम हजरतगंज पहुंची।

मेडिकल जांच के बाद अदालत में पेश करने की तैयारी

हजरतगंज कोतवाली में प्राथमिक कानूनी दस्तावेज तैयार करने के बाद पुलिस तीनों आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट संलग्न करने के बाद उन्हें कैसरबाग स्थित जिला कचहरी में सक्षम न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस हत्याकांड से जुड़े कई पहलुओं की जांच के लिए अदालत से तीनों आरोपियों की 14 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मांग सकती है। जांच में घटना के समय मौजूद अन्य लोगों की भूमिका, आरोपियों की फरारी के दौरान संभावित मददगारों और मोबाइल फोन सहित डिजिटल साक्ष्यों की बरामदगी जैसे बिंदुओं पर ध्यान दिया जा रहा है।

कथित ऑडियो भी हुआ था वायरल

शिवा शर्मा हत्याकांड के बीच श्रद्धा दुबे का एक और कथित ऑडियो वायरल होने की बात सामने आई है। इस ऑडियो में वह शिवा शर्मा से कथित तौर पर गाली-गलौज करती और उन्हें बदनाम करने की धमकी देती सुनाई देती है। वायरल ऑडियो में शिवा के सोने के कारोबार की रिकॉर्डिंग करने और उनके परिचितों को लेकर भी कथित टिप्पणी की गई है। बातचीत के दौरान श्रद्धा के शिवा से उनके काम से जुड़ी रिकॉर्डिंग होने की बात कहने का दावा किया जा रहा है। हालांकि वायरल हो रहे ऑडियो की पुष्टि पत्रिका न्यूज टीम नहीं करती है।

Also Read
View All
‘गर्लफ्रेंड बनाएं तो वादा निभाएं’, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोलीं- शादी से पहले कमाना सीखें

‘आजम खान और अखिलेश यादव के बीच पारिवारिक संबंध’, कांग्रेस नेता बोले- अपने घर के चाचा से मिलने जा रहें है सपा प्रमुख

गठबंधन की सीटों से लेकर जौहर विश्वविद्यालय तक…,आजम खान से मुलाकात के दौरान अखिलेश किन मुद्दों पर कर सकते हैं चर्चा?

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को लेकर लखनऊ पहुंची पुलिस, नागपुर कोर्ट से मिली थी ट्रांजिट रिमांड

‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’, ओपी राजभर बोले- चुनाव आते ही क्यों आई याद, इतने दिनों तक मिलने क्यों नहीं गए?