22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘आजम खान और अखिलेश यादव के बीच पारिवारिक संबंध’, कांग्रेस नेता बोले- अपने घर के चाचा से मिलने जा रहें है सपा प्रमुख

Uttar Pradesh Political News: अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि दोनों के बीच पिता-पुत्र जैसे पारिवारिक संबंध हैं। उन्होंने भाजपा पर आजम खान को परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश यादव उनका हौसला बढ़ाने रामपुर जा रहे हैं।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ankit Sai

•

Oct 22, 2026

Surendra Rajput

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत (ANI Photo)

Akhilesh Yadav: लखनऊ में कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और आजम खान के रिश्तों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच पिता-पुत्र जैसे पारिवारिक संबंध हैं। आजम खान मुलायम सिंह यादव के पुराने साथी रहे हैं और अखिलेश यादव अपने घर के चाचा से मिलने रामपुर जेल जा रहे हैं। सुरेंद्र राजपूत ने भाजपा पर आजम खान को परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव इस मुश्किल समय में आजम खान का हौसला बढ़ाने के लिए उनसे मुलाकात करने जा रहे होंगे।

अखिलेश यादव ने पैसा कमाया और आजम खान जेल चले गए- राजभर

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के रामपुर दौरे को चुनाव से जोड़ते हुए सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आजम खान लंबे समय से जेल में हैं, लेकिन अखिलेश यादव पहले उनसे मिलने नहीं गए। राजभर ने कहा कि यह चुनावी नारा है। आजम खान इतने लंबे समय तक जेल में रहे, लेकिन अखिलेश यादव उनसे कभी मिलने नहीं गए। अब जब चुनाव नजदीक आ रहे हैं, तो वे उनसे मिलने जा रहे हैं। वे मुसलमानों को यह संदेश देना चाहते हैं कि वे आजम खान के महान नेता हैं, लेकिन वे यह भूल गए हैं कि अखिलेश यादव ही वे व्यक्ति हैं जिन्होंने आजम खान को जेल भेजा था। वे सपा सरकार की कार्रवाई के कारण जेल में हैं। आजम खान ने सरकार को सत्ता में लाने में मदद की, अखिलेश यादव ने पैसा कमाया और आजम खान जेल चले गए।

नरेंद्र कश्यप ने मुलाकात पर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने भी अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आजम खान जेल में हैं और परेशानियों का सामना कर रहे हैं। अखिलेश यादव को मुस्लिम वोटों की चिंता करने के बजाय आजम खान की मुश्किलों के बारे में पहले सोचना चाहिए था। नरेंद्र कश्यप ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव की राजनीति अपने हितों तक सीमित हो गई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब तुष्टीकरण की राजनीति को पसंद नहीं करती है।

आजम खान के मुकदमों का किया जिक्र

नरेंद्र कश्यप ने आजम खान के खिलाफ दर्ज मुकदमों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आजम खान करीब 100 आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। इनमें भ्रष्टाचार और दस्तावेजों में जालसाजी जैसे आरोप भी शामिल हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जेल में बंद आजम खान के साथ अखिलेश यादव किस तरह की राजनीतिक रणनीति बना सकते हैं। कश्यप ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव उनकी मदद करने के बजाय मुस्लिम होने के कारण राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इस तरह की राजनीति को गलत बताया।

पलटू राम बोले- हार से पहले बहाने बनाती है सपा

गोंडा में भाजपा विधायक पलटू राम ने शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब-जब समाजवादी पार्टी चुनाव हारती है, तो चुनाव हारने के पहले कोई न कोई बहाना ढूंढ करके अपने कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश करती है। जहां तक सवाल शिक्षक एमएलसी का है, सब पढ़े-लिखे, एजुकेटेड वोटर हैं। कोई भी मतदाता यह नहीं कह सकता है कि उनके ऊपर किसी तरह का कोई दबाव दिया गया है, कोई प्रबंधक यह नहीं कह सकता है कि किसी के ऊपर कोई दबाव दिया गया है। सब स्वतंत्र रूप से भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जो शिक्षकों को चाहे मदरसे के शिक्षक हों, चाहे जनरल स्कूल के शिक्षक हों सबको कैशलेस बीमा से 5 लाख रुपये से आच्छादित किया है।



बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग