22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को लेकर लखनऊ पहुंची पुलिस, नागपुर कोर्ट से मिली थी ट्रांजिट रिमांड

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को यूपी एसटीएफ नागपुर से लखनऊ ले आई है। तीनों को हजरतगंज थाने लाया गया। नागपुर कोर्ट से 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद अब आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ankit Sai

•

Oct 22, 2026

UP News

मॉडल श्रद्धा दुबे (Instagram Photo श्रद्धा दुबे)

लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को यूपी एसटीएफ नागपुर से लखनऊ ले आई है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे तीनों को हजरतगंज थाने लाया गया। इस दौरान श्रद्धा अपना चेहरा छिपाते हुए थाने के अंदर गई। नागपुर की जिला अदालत ने पुलिस को तीनों आरोपियों की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी थी। अब पुलिस तीनों को कैसरबाग स्थित जिला अदालत में पेश कर सकती है। आरोपियों के पहुंचने से पहले हजरतगंज थाने में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी।

श्रद्धा के फ्लैट पर बकाया टैक्स का नोटिस भेजने की तैयारी

दूसरी ओर, नगर निगम ने श्रद्धा दुबे के फ्लैट पर बकाया टैक्स को लेकर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। नगर निगम के जोनल अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि फ्लैट श्रद्धा के नाम पर दर्ज नहीं है। नगर निगम के रिकॉर्ड में यह शादाब और इशाक खान के नाम पर है। गुरुवार को जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बकाया टैक्स की वसूली के लिए नोटिस भेजा जाएगा और फ्लैट का नए सिरे से कर निर्धारण भी किया जाएगा।

खबर अपडेट हो रही है ...

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग