21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ से नेपाल तक मॉडल श्रद्धा दुबे के साथ मौजूद था आमिर! गिरफ्तारी के बाद जांच में मिल सकती है मदद

Shiva Sharma Murder Case Update: शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। नामजद आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
3 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Harshul Mehra

•

Oct 21, 2026

shiva sharma murder case update named accused aamir arrested

शिव शर्मा मर्डर केस अपडेट। (PC: InstagramPhoto shraddha dubey)

Shiva Sharma Murder Case Update:लखनऊके कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में नामजद आरोपी आमिर को उत्तर प्रदेशSTF ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आमिर लखनऊ से नेपाल तक मॉडल श्रद्धा दुबे के साथ मौजूद था। पुलिस उससे पूछताछ कर फरारी के दौरान की गतिविधियों और घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी जुटा सकती है। साथ ही पूछताछ में आमिर बड़े खुलासे कर सकता है।

वहीं, कारोबारी की मौत के मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे की तलाश जारी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा नेपाल के रास्ते भारत पहुंचने के बाद रायबरेली गई थी। वहां करीब 3 घंटे रुकने के बाद वह पीले रंग की कार से लखनऊ के लिए रवाना हो गई। पुलिस उसकी तलाश करती रही, लेकिन वह कथित तौर पर पुलिस को चकमा देकर निकल गई।

नेपाल से भारत पहुंची थी श्रद्धा दुबे

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा दुबे शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे नेपाल से भारत में आई। इसके बाद वह कार से कुशीनगर बॉर्डर के रास्ते आगे बढ़ी और रात करीब 8:40 बजे रायबरेली बस स्टेशन पहुंची। बताया जा रहा है कि जिस कार से वह बस स्टेशन तक पहुंची थी, उसे वहीं छोड़ दिया। इसके बाद टैक्सी से शहर के सारस तिराहे पहुंची। यहां से उसने किराये पर अर्टिगा कार ली और हाईवे के रास्ते लखनऊ के लिए रवाना हो गई। सूत्रों का दावा है कि पीले रंग की कार से यात्रा करते हुए श्रद्धा रात करीब 12 बजे लखनऊ की सीमा में दाखिल हुई थी। हालांकि, उसके इस पूरे सफर से जुड़ी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रायबरेली में करीब तीन घंटे कहां रही श्रद्धा?

श्रद्धा दुबे के रायबरेली पहुंचने की खबर सामने आने के बाद उसके वहां रुकने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह शहर में करीब 3 घंटे तक रही थी। हालांकि, इस दौरान उसने किन लोगों से मुलाकात की और रायबरेली आने के पीछे उसका क्या मकसद था, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। श्रद्धा रायबरेली शहर के रामजीपुरम मोहल्ले की रहने वाली है। यहां उसके पिता, सौतेली मां और भाई रहते हैं। ऐसे में पुलिस उसके रायबरेली पहुंचने और वहां बिताए समय से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटा सकती है।

पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंचने का दावा

पुलिस सूत्रों का दावा है कि श्रद्धा के रायबरेली पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी। हालांकि, वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ सकी और पीले रंग की अर्टिगा कार से लखनऊ की ओर निकल गई। कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस को श्रद्धा की तलाश है। घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं, उसके रायबरेली आने और वहां से लखनऊ जाने के घटनाक्रम को लेकर पुलिस अधिकारी फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

आमिर की गिरफ्तारी से जांच में मिल सकती है मदद

कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में नामजद आरोपी आमिर की उत्तर प्रदेश STF द्वारा गिरफ्तारी को जांच के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह लखनऊ से नेपाल तक श्रद्धा दुबे के साथ था। पुलिस उससे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर सकती है कि फरारी के दौरान श्रद्धा कहां-कहां गई, किन लोगों के संपर्क में रही और घटनाक्रम से जुड़ी अन्य जानकारियां क्या हैं। हालांकि, पूछताछ में क्या सामने आया है, इसकी जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। फिलहाल पुलिस की जांच श्रद्धा दुबे की तलाश और मामले से जुड़े घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने पर केंद्रित है। उसके रायबरेली पहुंचने, वहां रुकने और फिर लखनऊ जाने के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।