आराधना मिश्रा ने चुनाव आयोग की मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि 2 अप्रैल को जारी हुई सूची और वेबसाइट पर दर्ज डेटा में ईपीआईसी (EPIC) नंबर वही हैं, लेकिन नाम और पिता के नाम बदल दिए गए हैं। आराधना मिश्रा के अनुसार, यदि यह स्थिति रही तो अंतिम सूची जारी होने पर कई मतदाता अपने मताधिकार से वंचित हो जाएंगे। कांग्रेस इस मामले में कानूनी सलाह ले रही है और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है।