21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘वे सबको बेवकूफ बना रहे हैं’, INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे पर राजीव राय बोले- अपने गठबंधन की चिंता करें

लखनऊ में सपा सांसद राजीव कुमार राय ने महिला आरक्षण और INDIA गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि 2027 में महिला आरक्षण क्यों लागू नहीं किया जा रहा है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ankit Sai

•

Oct 21, 2026

UP News

सपा सांसद राजीव कुमार राय (IANS Photo)


लखनऊ में समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव कुमार राय ने महिला आरक्षण और INDIA गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल उठाया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं के लिए आरक्षण क्यों लागू नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे पर सभी को बेवकूफ बना रही है। राजीव राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश की महिलाओं को सम्मान और न्याय मिलना चाहिए। वहीं, INDIA गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों को सिर्फ विपक्षी गठबंधन की चिंता है। राजभर, निषाद और पटेल की मांगें अलग-अलग हैं, लेकिन वे अपने मुद्दों पर बात नहीं कर रहे हैं। उनसे पूछा जाना चाहिए कि उनका अपना गठबंधन कब बनेगा।

सीट बंटवारे पर भी की स्थिति साफ

आगामी चुनावों और गठबंधन में सीटों के बंटवारे के सवाल पर आराधना मिश्रा ने बताया कि अभी तक सीटों की संख्या को लेकर कोई अंतिम चर्चा नहीं हुई है। हालांकि हमारे संगठन और शीर्ष नेतृत्व ने चुनावी तैयारियों की पूरी समीक्षा की है और सभी को अपनी अपनी तैयारियां तेज करने को कहा है। कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे इस मुद्दे पर बातचीत आगे बढ़ेगी स्थिति और भी ज्यादा साफ हो जाएगी। फिलहाल यह पूरी प्रक्रिया बहुत ही शुरुआती दौर में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जैसे जैसे बातचीत आगे बढ़ेगी, गठबंधन और सीटों को लेकर तस्वीर साफ होती जाएगी।

SIR को लेकर चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

अराधना मिश्रा मोना ने SIR के नाम पर सामने आ रही कथित गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि देश के दुश्मनों के खिलाफ एकजुट रहना राष्ट्रीय कर्तव्य है। सभी को अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, लेकिन आज लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है। SIR के नाम पर सामने आ रही गड़बड़ियां और भ्रष्टाचार बेहद चिंताजनक हैं। लोकतंत्र की मजबूती के लिए इन मामलों पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।