लखनऊ

डिंपल यादव के क्षेत्र में इन प्रत्याशियों पर खेला सपा ने अपना दांव

अंदरूनी तौर पर टिकटों को लेकर विरोध के सुर भी उठने लगे हैं

2 min read
Nov 05, 2017
SP
kannau SP

कन्नौज। समाजवादी पार्टी के उम्मीदावर घोषित होते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गयी हैं। जिले की तीनों नगर पालिकाओं और तीन नगर पंचायतों में सपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम तय कर दिये हैं। बात डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र होने के चलते सपा की साख की भी है। आठ में दो निकाय क्षेत्रों के नामों की घोषणा फिलहाल रोकी गई है। इनके नाम एक दो दिन में घोषित होंगे। जिले की तीनों नगर पालिकाओं और तीन नगर पंचायतों में सपा ने अपने प्रत्याशियों उम्मीदवारी तय होने के बाद सपा समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी कर ख़ुशी जताई।

कन्नौज में समाजवादी पार्टी का टिकट पाने के लिये अध्यक्ष् पद के दावेदारों में होड़ मची थी। जिले की सभी 8 निकायों से कई कई टिकट के दावेदार थे। पार्टी जिलाध्यक्ष मजहरुल हक मुन्ना दारोगा ने निकाय क्षेत्रों के अध्यक्ष पदों के उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। आठ में दो निकाय क्षेत्रों के नामों की घोषणा फिलहाल रोकी गई है। इनके नाम एक दो दिन में घोषित होंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति के बाद कन्नौज सदर, छिबरामऊ व गुरसहायगंज नगर पालिका क्षेत्र के उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लग गई है।

नगर पंचायत क्षेत्रों में फिलहाल सौरिख व समधन में नामों की घोषणा रोकी गई है। इनकी घोषणा जल्द की जाएगी। वहीं, अंदरूनी तौर पर टिकटों को लेकर विरोध के सुर भी उठने लगे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि ईमानदारी से पार्टी के लिए काम करने वालों को दरकिनार कर दिया गया है।

ये हैं उम्मीदवार

नगर पालिका परिषद

कन्नौज सदर : जय कुमार तिवारी, छिबरामऊ : मो. कामरान, गुरसहायगंज : राधा गुप्ता

नगर पंचायत क्षेत्र

तालग्राम : फिरदौस बेगम, तिर्वा गंज : लक्ष्मी चौहान पत्नी शिवेंद्र सिंह कुक्कू, सिकंदरपुर : कुसमा देवी शाक्य, सौरिख : बाद में घोषित होगी।

समधन : बाद में घोषित होगी।

इन पर जताया दोबारा भरोसा


कन्नौज में समाजवादी पार्टी का टिकट पाने के लिये अध्यक्ष् पद के दावेदारों में होड़ मची थी। जिले की सभी 8 नगर निकायों से कई कई टिकट के दावेदार थे। जिनमे गुरसहायगंज नगर पालिका और तालग्राम नगर पंचायतों के निवर्तमान अध्यक्षो को फिर से टिकट की उम्मीद थी जिनमे गुरसहायगंज के सपा नेता इंदर गुप्ता पर अखिलेश यादव ने दोबारा भरोसा जताया है। सपा ने इंदर की पत्नी राधा गुप्ता को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।दोबारा टिकट मिलने से इंदर समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे का मुंह मीठा किया। टिकट पक्का होने के बाद लखनऊ से लौटे इंदर गुप्ता का नगर में कई जगह जमकर स्वागत हुआ।

Updated on:
05 Nov 2017 07:29 pm
Published on:
05 Nov 2017 05:55 pm