13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पोस्टर पॉलिटिक्स पर भड़के मंत्री संजय निषाद, बोले- जनता सिर्फ मोदी-योगी को चाहती है, बाकी सब होंगे साफ

Sanjay Nishad Statement: यूपी के मंत्री संजय निषाद का विपक्ष पर बड़ा हमला। बोले- जनता सिर्फ मोदी-योगी को सत्ता में देखना चाहती है, पोस्टर पॉलिटिक्स से कुछ नहीं होगा। पढ़ें पूरी खबर...

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Pratiksha Gupta

Jun 13, 2026

Sanjay Nishad viral statement, Poster politics in UP

मंत्री संजय निषाद | फोटो सोर्स- patrika.com

UP Politics: मंत्री संजय निषाद ने विपक्ष के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह सब सिर्फ बयानबाजी और पोस्टर चमकाने की राजनीति है। जमीन पर इसका कोई असर नहीं होने वाला। उन्होंने कहा कि राजनीति में असली फैसला जनता के हाथ में होता है। देश में वहीं होगा, जो जनता चाहेगी। आज देश की जनता विकास देख रही है और इसीलिए वह मोदी-योगी सरकार को सत्ता में लाना चाहती है।

2016 का फैसला याद दिलाकर सपा को घेरा

संजय निषाद ने कहा कि सपा को पिछड़ों, दलितों और वंचितों के लिए काम करना चाहिए, जिसके लिए यह पार्टी बनी थी। उन्होंने पुराना याद दिलाते हुए आरोप लगाया कि 21 दिसंबर 2016 को जब यूपी में सपा की सरकार थी, तब इन्होंने निषाद समाज को OBC लिस्ट से बाहर कर दिया था। उन्होंने कहा कि जो पार्टी पिछड़ों के हक की बात करती है, उसने खुद ऐसा काम किया। इसीलिए आज जनता सिर्फ मोदी-योगी को लाना चाहती है और बाकी सबको हटाना चाहती है।

कई राज्यों का जिक्र कर विपक्ष को घेरा

विपक्ष पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने देश के कई राज्यों का नाम लिया। संजय निषाद ने कहा कि आप खुद देखिए कि बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और अब असम व बंगाल में क्या हो रहा है? वहां से विपक्ष का सफाया क्यों हो रहा है? क्योंकि जनता ही अंतिम निर्णायक है और वह काम के आधार पर फैसला लेती है।

समाजवादी पार्टी को दी खास सलाह

सपा को आड़े हाथों लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने एक बड़ी सलाह भी दे डाली। उन्होंने कहा कि सपा को फिलहाल वह काम करना चाहिए जिसके लिए यह पार्टी बनी थी। उन्हें जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों पर काम करना चाहिए। जब वे ऐसा करेंगे, तब शायद वे भविष्य के बारे में फिर से सोच पाने की स्थिति में होंगे। फिलहाल तो जनता उन्हें नकारने का मन बना चुकी है।

संजय निषाद, बोले- बेटियों का सम्मान सबसे ऊपर

बता दें कि इससे पहले एक कार्यक्रम के सिलसिले में कानपुर देहात पहुंचे मंत्री संजय निषाद ने अखिलेश यादव की बेटी पर की गई टिपण्णी वाले विवाद पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा था कि राजनीति अपनी जगह है और बेटियों का सम्मान अपनी जगह। राजनीतिक सोच अलग होना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि किसी की बेटी को निशाना बनाया जाए। संजय निषाद ने आगे कहा था कि अखिलेश यादव की बेटी इस देश की बेटी है और हमारी संस्कृति में हर बेटी का स्थान सबसे ऊपर है।