26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में बिजली संकट पर घमासान: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज, पूछा- 24 घंटे बिजली के दावों का ट्रांसफॉर्मर उड़ गया क्या?

UP Electricity Cut News: यूपी में बिजली कटौती पर मचा सियासी बवाल। विपक्ष ने सरकार के '24 घंटे बिजली' के वादे पर कसा तंज। कहा- जनता परेशान, सरकार के दावे फेल। जानें पूरा मामला...
2 min read
Google source verification
UP power crisis, Uttar Pradesh electricity crisis

यूपी में बिजली कटौती पर मचा सियासी बवाल | फोटो सोर्स- patrika.com

Electricity Demand In UP:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बांदा जिले के एक गांव में पिछले एक महीने से बिजली आपूर्ति ठप होने का मुद्दा उठाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर सरकार से सवाल पूछा कि आखिर 24 घंटे बिजली देने के दावों के बावजूद गांव में एक महीने से बिजली क्यों नहीं है।

'रिकॉर्ड बनाने का होर्डिंग सरकार लगवाएगी या जनता?'

अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में लिखा, " उप्र के मुख्यमंत्री जी का ‘24 घंटे बिजली आने के दावों’ का ट्रांसफॉर्मर उड़ गया है क्या? महीने भर से बिजली न आने का रिकॉर्ड बनाने का होर्डिंग सरकार लगवाएगी या जनता?" भाजपा सरकार मतलब भ्रष्टाचार का अंधकार! #असफल_मुख्यमंत्री_उप्र"

ग्रामीणों की समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग

अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें दावा किया गया है कि बांदा के एक गांव में पिछले एक महीने से बिजली आपूर्ति नहीं हुई है। इस मुद्दे को लेकर उन्होंने प्रदेश सरकार से जवाब मांगा और ग्रामीणों की समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की।

अघोषित बिजली कटौती को लेकर विपक्ष ने भाजपा सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

बता दें कि उत्तर प्रदेश में रिकॉर्डतोड़ गर्मी और उमस के बीच बिजली कटौती ने अब एक बड़ा सियासी रूप ले लिया है। प्रदेश के कई जिलों में चल रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर विपक्ष सीधे मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े कर रहा है। सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक, सरकार के '24 घंटे बिजली' देने के दावों को लेकर घेराबंदी शुरू हो गई है।

सीएम योगी का निर्देश

वहीं, बढ़ती शिकायतों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बिजली विभाग सभी तकनीकी खामियों और व्यवस्थागत समस्याओं को तत्काल दूर करे, ताकि भीषण गर्मी के दौरान प्रदेशवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो और शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

बड़ी खबरें

View All

बांदा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग